युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी-20 में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने; देखें टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट

Yuzvendra Chahal 400 T20 Wickets: युजवेंद्र चहल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह टी-20 में 400 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
Yuzvendra Chahal 400 T20 Wickets
भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 36 वर्षीय युजवेंद्र चहल टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया।

  • तमिलनाडु के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर यह कीर्तिमान रचा।

Yuzvendra Chahal T20 Record: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 36 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में हरियाणा की ओर से खेलते हुए चहल ने तमिलनाडु के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह टी-20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

तमिलनाडु के खिलाफ चहल की कसी हुई गेंदबाजी

दरअसल, हाल ही में तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 16 रन खर्च किए और 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ ही उनके टी-20 करियर के कुल विकेटों की संख्या 402 हो गई है।

आपको बता दें कि भले ही चहल साल 2023 (वेस्टइंडीज दौरे) के बाद से भारतीय टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन आईपीएल और घरेलू टूर्नामेंट्स में उनका जलवा अब भी कायम है।

Yuzvendra Chahal 400 T20 Wickets
IPL 2027: मुंबई ने 13 तो CSK ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, कई दिग्गजों को लगा बड़ा झटका, देखें पूरी लिस्ट

भुवनेश्वर और बुमराह से काफी आगे निकले चहल

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में युजवेंद्र चहल अब सबसे ऊपर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं, जिनके नाम 366 विकेट दर्ज हैं। चहल और भुवनेश्वर के बीच अब 36 विकेटों का बड़ा अंतर हो गया है। इस खास लिस्ट में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • 402 - युजवेंद्र चहल

  • 366 - भुवनेश्वर कुमार

  • 354 - जसप्रीत बुमराह

  • 329 - पीयूष चावला

  • 323 - आर. अश्विन

  • 300 - अक्षर पटेल

  • 294 - अर्शदीप सिंह

Yuzvendra Chahal 400 T20 Wickets
लिटन दास का डबल धमाका, पहले ठोका शतक; फिर विकेट के पीछे 8 खिलाड़ियों को बनाया शिकार, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हरियाणा ने तमिलनाडु को 7 विकेट से दी मात

अगर हम मुकाबले की बात करें तो चहल और निशांत सिंधु (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने तमिलनाडु की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 124 रन पर ढेर हो गई।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम ने 16.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

गेंदबाजी में 3 विकेट लेने के बाद निशांत सिंधु ने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 5 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। इस बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निशांत को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।