Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बहरूपिया है गुरू बहरूपिया…धोनी का डुप्लीकेट देखकर हैरान रह गई दुनिया- देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर धोनी के हमशक्ल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका नाम ऋषभ मालाकार है। वह काफी हद तक दोनी की तरह दिखते हैं। उन्हें देखकर लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 21, 2025 | 10:25 AM

धोनी का डुप्लीकेट ऋषभ मालाकार (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में बीते मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया, जहां राजस्थान ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर अपने लीग स्टेज का अंत शानदार तरीके से किया। लेकिन, इस मैच में एक ऐसा अजूबा देखने मिला जिससे सभी चौंक गए।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के हमशक्ल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। भारत के पूर्व क्रिकेटर कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू धोनी के हमशक्ल को देखकर दंग रह गए। उन्होंने कहा, “अरे, यह धोनी का जुड़वां भाई है। क्या तुम मेले में खो गए थे?”

सोशल मीडिया पर धोनी के हमशक्ल का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसका नाम ऋषभ मालाकार है। वह इंदौर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्हें स्टेडियम में देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोग तो उनके साथ तस्वीरें भी लेने लगे। जिसे देखकर सिद्धू नें उन्हें बहरूपिया तक कह दिया।

सम्बंधित ख़बरें

WPL 2026: चैंपियन बनने के लिए भिड़ेंगी 5 टीमें, जानें स्क्वाड, शेड्यूल, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

T20 World Cup 2026 के लिए नेपाल की टीम घोषित, रोहित पौडेल को कमान; संदीप लामिछाने को मिली जगह

क्रिकेट खेलने निकला लड़का बना फरिश्ता, नदी में कूदकर डूबती महिला की जान बचाई-Video वायरल!

अरुण जेटली स्टेडियम से ऋषभ मालाकार को देखकर कैमरा भी उनकी तरफ बार-बार जा रहा था। जिसमें देखा जा सकता है कि स्टैंड्स में मौजूद बाकी लोग ऋषभ के साथ सेल्फी ले रहे हैं। कई लोगों ने तो डुप्लीकेट धोनी यानी ऋषभ के साथ सेल्फी लेने के लिए असली धोनी की बल्लेबाजी को भी नजरअंदाज कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ऋषभ पहले से धोनी के फैन नहीं थे, लेकिन उनकी शक्ल धोनी से काफी मिलती थी, जिसकी वजह से लोग उन्हें धोनी-धोनी कहने लगे। इसी वजह से उन्होंने धोनी जैसा दिखने की हरसंभव कोशिश की। साथ ही उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ गए।

थाला के चरणों में नतमस्तक हुए वैभव सूर्यवंशी, धोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद- देखें VIDEO

जानकारी के लिए बता दें राजस्थान के खिलाफ धोनी नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने मैदान पर आए। माही ने 17 गेंदों में 1 छक्के की मदद से सिर्फ 16 रन बनाए। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे थे कि धोनी के बल्ले से ताबड़तोड़ पारी देखने को मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस मैच में भी चेन्नई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Ms dhoni duplicate rishabh malakar video viral rr vs csk ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 10:25 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL
  • MS Dhoni
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.