वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

Messi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल

Argentina Sheep Viral Video : बांग्लादेश में एक शख्स अपनी भेड़ को अर्जेंटीना टीम के रंगों में रंगकर सड़क पर घुमाता नजर आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Lionel Messi Fans : फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच बांग्लादेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल क्लिप में एक शख्स सड़क पर रस्सी से बंधी एक भेड़ को घुमाता नजर आता है, लेकिन लोगों की नजर भेड़ के रंग पर जाकर टिक जाती है।

दरअसल, भेड़ के शरीर को अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के रंगों की तरह नीले और पीले रंग में रंगा गया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग इसे फुटबॉल के प्रति अनोखी दीवानगी बता रहे हैं।

बांग्लादेश में अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर MD Yeasir Arafat नाम के यूजर ने शेयर किया था। वीडियो में दिखाई देता है कि शख्स आराम से सड़क पर चलता जा रहा है और उसके पीछे अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़ भी चल रही है। भेड़ का रंग और उसकी चाल लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ "Vamos Argentina!" लिखा गया था, जो अर्जेंटीना टीम के समर्थन में इस्तेमाल होने वाला लोकप्रिय नारा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसे स्टार फुटबॉलर Lionel Messi के प्रति फैंस की दीवानगी से जोड़ना शुरू कर दिया।

फुटबॉल फैन कल्चर को लेकर नई चर्चा शुरू

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब अर्जेंटीना की फैन फॉलोइंग इंसानों से निकलकर जानवरों तक पहुंच गई है। कुछ लोगों ने लिखा कि भेड़ भी अब मेसी की फैन बन गई है। वहीं दूसरी ओर कई यूजर्स ने जानवरों के शरीर पर रंग लगाने को लेकर चिंता जताई।

उनका कहना था कि इस तरह के रंग जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और फैंस को अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करने के लिए किसी जानवर को शामिल करने के बजाय जर्सी, झंडे या अन्य सुरक्षित तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। फिलहाल इंटरनेट पर यह वीडियो  वायरल हो रहा है और फुटबॉल फैन कल्चर को लेकर नई चर्चा छेड़ रहा है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट