Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन है सपा सांसद प्रिया सरोज, जिसके साथ हुई है क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई

रिंकू सिंह के साथ सगाई की खबरें आने के बाद प्रिया सरोज के बारे में भी बात होने लगी है। बता दें कि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद है। प्रिया सरोज महज 25 साल की उम्र में सांसद बनने वाली सबसे युवा सांसद है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 17, 2025 | 05:41 PM

प्रिया सरोज और रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: रिंकू सिंह के साथ सगाई की खबरें आने के बाद प्रिया सरोज के बारे में भी बात होने लगी है। आपको बता दें कि प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद है। प्रिया सरोज महज 25 साल की उम्र में सांसद बनने वाली सबसे युवा सांसद है। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा का चुनाव जीती थी। मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अब एक बार रिंकू सिंह के साथ सगाई करके चर्चा में आ गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का रोका दो-तीन दिन पहले ही हो गया था लेकिन खबर आज पता चली है। जिसके बाद बधाईयों का ताता शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर सभी जानने वाले लोग बधाई देने लगे। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं।  लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। उनकी आयु 25 वर्ष हैं। रिंकू सिंह का कनेक्शन भी अब पॉलिटिक्स के साथ जुड़ गया है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

प्रिया सरोज ने नई दिल्ली के एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (बीए) की डिग्री प्राप्त की। अपनी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से बैचलर ऑफ़ लॉ (एलएलबी) की डिग्री हासिल की।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: हार्दिक को मिला स्पेशल ट्रीटमेंट? BCCI के सख्त नियमों के बाद भी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे पांड्या

कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप बने ‘रहमान डकैत’, एयरपोर्ट पर डांस का VIDEO वायरल

सूर्यकुमार यादव उठाएंगे वर्ल्ड कप ट्रॉफी? बन गया 1983 और 2007 वाला संयोग, फाइनल से पहले ही झूम उठे इंडियन फैंस

IND vs PAK महामुकाबला होगा रद्द? कोलंबो में बारिश बनी विलेन, मौसम को लेकर आई बड़ी जानकारी

तूफानी सरोज की बेटी है प्रिया सरोज

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज हैं। वो अभी वर्तमान में विधायक हैं। वहीं इससे पहले वो तीन बार सांसद रह चुके हैं। वो साल 1999 में सैदपुर, 2004 में गाजीपुर से और 2009 मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीते थे। हालांकि, 2016 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

रिकू सिंह हैं कमाल के क्रिकेटर

रिंकू सिंह ने आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाकर अकेले दम पर मुकाबला जितवा दिया। जिसके बाद वो कोई परिचय के मोहताज नहीं रहे। वो भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। टी20 फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम के लिए 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा का रहा है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे भी खेले हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा हैं। रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ में रिटेन किया है।

Mp priya saroj engaged with cricketer rinku singh know about samajwadi party mp priya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2025 | 05:41 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team
  • Priya Saroj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.