-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Most Sixes And Most Four Hits In 2024 By Travis Head Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma Kusal Mendis
साल 2024 इन बल्लेबाजों के लिए रहा यादगार, गेंदबाजों की जमकर की कुटाई; चौके-छक्के का किया बरसात
साल 2024 में बल्लेबाजों ने खूब छक्के चौके लगाए। कई बल्लेबाजों ने इस दौरान गेंदबाजों की जमकर खातिरदारी की। इस साल पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा चौके लगाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय बल्लेबाज (फोटो-सोशल मीडिया)

क्रिकेट के लिहाज से यह साल काफी अच्छा रहा। क्रिकेट जगत में इस साल कई रिकॉर्ड बने। साल 2024 में बल्लेबाजों ने खूब छक्के चौके लगाए। कई बल्लेबाजों ने इस दौरान गेंदबाजों की जमकर खातिरदारी की। इस साल पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा चौके लगाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाए।

ट्रेविस हेड का यह साल काफी अच्छा रहा है। हेड ने इस साल ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को कई बार जीत दिलाई है। हेड के बल्ले से छक्के ज्यादा देखने को मिले। हेड ने साल 2024 में 52 छक्के लगाए। छक्के लगाने के मामले में वो पहले नंबर पर रहे। वहीं चौके के मामले में हेड चौथे नंबर पर रहे। हेड ने इस साल 161 चौके लगाए हैं।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास

पथुम निसांका के लिए यह साल काफी अच्छा रहा। निसांका ने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूची में भी शामिल रहे। निसांका ने इस साल सबसे ज्यादा चौके लगाए। निसांका ने 205 चौके लगाए। चौके लगाने के मामले वो नंबर-1 पर रहे। वहीं उनके बल्ले से 31 छक्के देखने को मिले।

यशस्वी जायसावल के लिए भी यह साल काफी अच्छा रहा। उन्होंने दिग्गज टीमों के सामने कई बड़े स्कोर किए। यशस्वी ने इस साल छक्के और चौके से गेंदबाजों की खूब धुनाई की। यशस्वी ने इस साल 51 छक्के लगाए। वो छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अगर चौके की बात की जाए तो उन्होंने इस साल 181 चौके लगाए हैं। वो चौके लगाने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं।

श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस के लिए यह साल काफी खुशनुमा रहा। इस साल उनके बल्ले से खूब रन निकले। वहीं उन्होंने अपनी टीम कई बार जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुशल मेंडिस ने इस साल 193 चौके लगाए। वो चौके लगाने के मामले में अपने हमवतन पथुम निसांका से पीछे रहे। वो इस मामले में दूसरे नंबर पर रहें। वहीं उन्होंने इस साल 36 छक्के भी लगाए।

भारतीय कप्तान इस लिस्ट में कैसे पीछे छूट सकते हैं। रोहित शर्मा के लिए यह साल मिला-जुला रहा। इस साल रोहित शर्मा ने 42 छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने 131 चौके भी लगाए। रोहित शर्मा ने इस साल अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। लेकिन उसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इस साल पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज का बल्ला भी जमकर बोला। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज सईम आयूब ने इस साल 37 छक्के लगाए हैं। सईम आयूब ने इस दौरान 136 चौके लगाए। सईम आयूब ने हाल में हुए वनडे और टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Most sixes and most four hits in 2024 by travis head yashasvi jaiswal rohit sharma kusal mendis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आपने सब न्योछावर किया, मैंने सपना तोड़ा: NEET में कम अंक आने से निराश छात्रा ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट
Jul 28, 2026 | 09:35 AMIND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; सुंदर हुए बाहर
Jul 28, 2026 | 09:34 AMLock Upp 2: ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग की थी’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, परिवार से टूटे सारे रिश्ते
Jul 28, 2026 | 09:27 AMWorld Nature Conservation Day: दवा की नहीं, इन 9 औषधीय पौधों की करें खेती, सेहत को मिलेंगे प्राकृतिक फायदे
Jul 28, 2026 | 09:22 AMडिंडौरी में बच्चों की जान से खिलवाड़: साइकिलों से भरे ऑटो के बाहर लटककर स्कूल पहुंचे छात्र, VIDEO वायरल
Jul 28, 2026 | 09:19 AMIND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
Jul 28, 2026 | 09:13 AM28 जुलाई का इतिहास: प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत का दिन, जिसने बदल दी वैश्विक राजनीति की दिशा
Jul 28, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM


















