Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुमराह के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हुए सिराज, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेकर बुमराह के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो भारत के बाहर कई देशों में पांच विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 05, 2025 | 04:02 PM

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 407 रनों पर रोक दिया। इसके साथ ही सिराज ने जसप्रीत बुमराह के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। बुमराह के बाद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में खेले गए टेस्ट मैच में भारत के लिए एक पारी में पांच विकेट या उससे अधिक लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

सिराज ने 19.3 ओवर गेंदबाजी की और 70 रन देकर छह विकेट चटकाए। सिराज ने गुरुवार शाम को जैक क्रॉली (19) को स्लिप में करुण नायर के हाथों कैच आउट कराकर अपना विकेट खाता खोला और फिर तीसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में जो रूट (22) और बेन स्टोक्स (0) को आउट किया।

शुक्रवार (4 जुलाई) को हैरी ब्रूक (158) और जेमी स्मिथ (184*) ने भारत के गेंदबाजों को 60 से अधिक ओवर तक निराश किया, जिसके बाद सिराज ने अंतिम सत्र में धमाकेदार वापसी की और इंग्लैंड के अंतिम तीन बल्लेबाजों- ब्रायडन कार्स (0), जोश टंग (0) और शोएब बशीर (0) को आउट कर उन्हें पहली पारी में 407 रनों पर आउट कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

जसप्रीत बुमराह पर सबकी निगाहें, 500 इंटरनेशनल विकेट से बस चंद कदम दूर, फिर हो जाएंगे इस खास क्लब में शामिल

PAK Shaheens vs ENG Lions के बीच रद्द हुई सीरीज, PCB ने की पुष्टि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया ये फैसला

IND vs ENG: जब-जब अंग्रेजों को पटखनी दी, तब-तब भारत बना वर्ल्ड चैंपियन; क्या मुंबई में दोहराएगा इतिहास?

IND vs ENG: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड! T20 WC में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बुमराह ने इन देशों में लिया है पांच विकेट

बुमराह के नाम ऑस्ट्रेलिया में चार, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में तीन-तीन और वेस्टइंडीज में दो बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वहीं सिराज के नाम इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में एक-एक बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

टेस्ट में मोहम्मद सिराज के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

विपक्षी टीम विकेट / रन स्थल वर्ष
दक्षिण अफ्रीका 6/15 केप टाउन 2024
इंग्लैंड 6/70 बर्मिंघम 2025
वेस्टइंडीज 5/60 पोर्ट ऑफ स्पेन 2023
ऑस्ट्रेलिया 5/73 ब्रिस्बेन 2021
इंग्लैंड 4/32 लॉर्ड्स 2021

सिराज ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों में भारत के लिए छह विकेट लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। बुमराह के नाम भी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैचों में छह विकेट लेने का रिकॉर्ड है, लेकिन वह इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में छह इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट करने में सफल नहीं हुए हैं।

मोहम्मद सिराज का कीर्तिमान, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने

टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

विपक्षी टीम विकेट / रन स्थल वर्ष
वेस्टइंडीज 6/27 किंग्स्टन 2019
ऑस्ट्रेलिया 6/33 मेलबर्न 2018
इंग्लैंड 6/45 विशाखापट्टनम 2024
दक्षिण अफ्रीका 6/61 केप टाउन 2024
ऑस्ट्रेलिया 6/76 ब्रिस्बेन 2024
वेस्ट इंडीज 5/7 नॉर्थ साउंड 2019
श्रीलंका 5/24 बेंगलुरु 2022
ऑस्ट्रेलिया 5/30 पर्थ 2024
दक्षिण अफ्रीका 5/42 केप टाउन 2022
दक्षिण अफ्रीका 5/54 जोहान्सबर्ग 2018
ऑस्ट्रेलिया 5/57 मेलबर्न 2024
इंग्लैंड 5/64 नॉटिंघम 2021
इंग्लैंड 5/83 लीड्स 2025
इंग्लैंड 5/85 नॉटिंघम 2018

बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। बुमराह ने 20 से 24 जून तक खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। अब बुमराह लॉर्ड्स टेस्ट मैच में खेलते दिखेंगे।

Mohammed siraj equals bumrah elite record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 04:00 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Jasprit Bumrah
  • Mohammed Siraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.