-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Despite Bowling Well Siraj Will Now Remembered For Catch Nasser Hussain
मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी, मगर हुसैन बोले- अब उस कैच के लिए याद रहेंगे
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Nasser Hussain on Mohammed Siraj: हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा वह कैच मैच बदलने वाला पल था। अगर उस समय ब्रूक आउट हो जाते, तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो सकती थी।

मोहम्मद सिराज (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज अब अंतिम पढ़ाव पर है। पांचवे दिन इंग्लैंड को ओवल टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 35 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीत के लिए 4 विकेट लेने होंगे। इंग्लैंड के लिए इस मैच में जो रूट और हैरी ब्रुक ने शतकीय पारी खेली। चौथे दिन हैरी ब्रुक को आउट करने का अच्छा मौका था, लेकिन बॉउंड्री पर खड़े मोहम्मद सिराज ने उन्हें जीवनदान दे दिया।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मोहम्मद सिराज को ‘द ओवल’ टेस्ट के चौथे दिन हैरी ब्रुक का कैच सफलतापूर्वक नहीं पकड़ पाने के लिए याद रखा जाएगा। 35वें ओवर की पहली गेंद पर, ब्रूक को 19 रन पर बड़ा जीवनदान मिला।
सिराज ने छोड़ा ब्रुक का कैच
जब मोहम्मद सिराज, जो थोड़े समय के ब्रेक के बाद मैदान पर वापस आए थे, तब उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर डीप में कैच लेने की कोशिश की। लेकिन कैच लेते समय सिराज का पैर बाउंड्री लाइन से टच कर गया। पूरी सीरीज में अच्छी गेंदबाजी के बावजूद सिराज को इसी कैच के लिए याद रखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वह मैच बदलने वाला पल- नासिर हुसैन
हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, “वह मैच बदलने वाला क्षण था। अगर उस समय ब्रूक आउट हो जाते, तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो सकती थी।” भारत के लिए यह एक महंगी गलती साबित हुई क्योंकि ब्रूक ने 111 रनों की तेज पारी खेली। ब्रूक का यह दसवां टेस्ट शतक था।
हुसैन ने ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा, “उसने अपनी गति बिल्कुल सही रखी, जिससे रूट दूसरे छोर पर अपनी गति से खेल सके। ब्रूक में ताकत तो है ही, साथ ही उसके हाथों की गति भी कमाल की है, जिससे वह गेंद को आसानी से हिट करता है। वह किसी भी वाइड गेंद पर झपट पड़ता है। उसने 50 पारियों में 10 शतक लगाए हैं, जो अविश्वसनीय है और उसका भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि उसमें रनों की भूख है।”
ये भी पढ़ें: ‘द ओवल’ टेस्ट का रोमांचक क्लाइमेक्स, पहले घंटे में रिजल्ट की उम्मीद
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हुसैन ने जो रूट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रूट ने रूट की तरह ही खेला। गुस्से में बमुश्किल ही कोई शॉट खेला। मुझे नहीं पता कि मैंने उसे आज जितना अच्छा कवर ड्राइव खेलते हुए कभी देखा है, जो एक बड़ी बात है। वह कवर ड्राइव बहुत अच्छी तरह से करता है। जो रूट ने भी अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक लगाया। उन्होंने 152 गेंद पर 12 चौके लगाते हुए 105 रन की पारी खेली।
एजेंसी इनपुट के साथ
Despite bowling well siraj will now remembered for catch nasser hussain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














