संन्यास की अफवाहों पर भड़के मोहम्मद शमी, बोले- अपनी नौकरी के दिन गिन लो…
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अफवाहों पर कड़ा जवाब दिया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स पर गुस्से का इज़हार करते हुए कहा कि कुछ लोग उनके भविष्य का सत्यानाश कर रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय क्रिकेट में इन दिनों संन्यास लेने का दौर चल रहा है। पहले रविचंद्रन अश्विन फिर रोहित शर्मा और अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि इन दोनों ने हाल में ही संन्यास लिया है। दोनों के संन्यास के बाद मोहम्मद शमी की संन्यास लेने की खबरें भी तेजी से फैलने लगी थी। जिसके बाद अब शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी भड़ास निकाली है।
मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें दावा किया गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब वह भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। शमी ने इस पर भड़ास निकालते हुए पत्रकार की क्लास दी। जिसके बाद ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
उन्होंने लिखा कि ‘बहुत अच्छा महाराज, अपनी नौकरी के दिन भी गिन लो कब अलविदा कहना है, बाद में देख लेना हमारा। आप जैसों ने सत्यानाश कर दिया है भविष्य का। कभी तो अच्छा बोल लिया करो। आज की सबसे खराब खबर। माफ करें।’
सम्बंधित ख़बरें
India vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
IND vs AFG: रोहित की वापसी तो विराट और हार्दिक बाहर; ऐसी हो सकती है धर्मशाला में Team India की प्लेइंग इलेवन
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 7 मई को और विराट कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद से कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि अगली टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को भी टीम से बाहर किया जा सकता है, खासकर उनकी फिटनेस को लेकर चिंता जताई गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि शमी अब टीम के लिए ऑटोमैटिक चॉइस नहीं हैं। उन्होंने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है और उनकी लय भी पहले जैसी नहीं रही। आईपीएल में उनकी गेंदबाज़ी में धार नहीं दिख रही है। रन-अप अधूरा रह रहा है और गेंद विकेटकीपर तक ठीक से नहीं पहुंच रही। चोट के बाद से वह बार-बार ड्रेसिंग रूम लौटते नजर आ रहे हैं।
शमी ने हाल में चोट से की है वापसी
शमी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले इंग्लैंड सीरीज के दौरान वापसी की थी। उसके बाद उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के खिताब जीतने वाले अभियान में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन आईपीएल 2025 के दौरान उनका फॉर्म फिर से गिर गया – उन्होंने अब तक नौ मैचों में 56.17 की औसत से सिर्फ़ छह विकेट लिए हैं।
