अब इंग्लैंड के लिए खेलेंगे Mohammad Amir, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने इस टीम के साथ किया करार
पाकिस्तान के तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर एक बार फिर से इंग्लैंड की काउंटी टीम से जुड़ने जा रहे हैं। मोहम्मद आमिर इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स से जुड़ गए हैं। उन्होंने एसेक्स के लिए पहले भी खेला है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मोहम्मद आमिर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर 2025 के सीजन के लिए एक बार फिर इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स से जुड़ गए हैं। उन्होंने पहले 2017 से 2019 के बीच भी इस टीम के लिए खेला था। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 71 विकेट लिए हैं और उनका औसत 21.94 रहा है। आमिर के जुड़ने से विटेलिटी ब्लास्ट में एसेक्स की टीम और मजबूत हो गई है।
क्रिकेट डायरेक्टर क्रिस सिल्वरवुड ने 2017 में मोहम्मद आमिर के साथ काम किया था। आमिर ने एसेक्स के लिए 21 मैचों में कुल 24 विकेट लिए थे। हालांकि वो 2019 में नॉकआउट मैचों में नहीं खेले, लेकिन टीम की डबल जीत (दो बड़े खिताब) का हिस्सा थे और 5 मैचों में 9 विकेट लिए थे।
एसेक्स से जुड़ने के बाद आमिर ने क्या कहा?
हाल ही में अप्रैल के महीने में आमिर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेले और 6 मैचों में 7 विकेट लिए। क्लब से दोबारा जुड़ने पर आमिर ने कहा कि मैं एसेक्स में फिर से खेलने को लेकर बहुत खुश हूं। यहां मुझे हमेशा अच्छा महसूस हुआ और टीम व फैन्स से जो प्यार मिला, वो शानदार था। उन्होंने कहा कि मैं टीम के लिए योगदान देने और इस सीज़न में क्लब को कामयाबी दिलाने में मदद करने के लिए उत्साहित हूं।
सम्बंधित ख़बरें
मेसी को रोकना मुश्किल नहीं… FIFA सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड का बड़ा दावा, 21 साल बाद होगी आमने-सामने
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
IND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
आमिर को शामिल करके उत्साहित है क्रिस सिल्वरवुड
क्रिकेट डायरेक्टर क्रिस सिल्वरवुड ने आमिर के साइनिंग पर कहा कि हम मोहम्मद आमिर का एक बार फिर चेल्म्सफोर्ड में स्वागत करके बहुत खुश हैं और उन्हें दोबारा एसेक्स की जर्सी में देखने को लेकर उत्साहित हैं। मैंने पहले उनके साथ काम किया है, इसलिए मुझे पता है कि वो कितने अनुभवी और हुनरमंद गेंदबाज़ हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने कहा कि आमिर निश्चित रूप से हमारी टी20 ब्लास्ट अभियान के लिए पहले से ही मजबूत टीम को और मजबूती देंगे। क्रिस सिल्वरवुड ने कहा कि विटेलिटी ब्लास्ट के टूर्नामेंट में ईगल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें ग्रुप स्टेज का भी मुकाबला शामिल है। अगर एसेक्स नॉकआउट में पहुंचता है, तो उनका रुकने का समय बढ़ाया जा सकता है।
