मिचेल स्टार्क ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट डेब्यू के बाद ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Australia vs England: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर में जैक क्रॉली को आउट कर पहला झटका दिया, लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 105 रन।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मिचेल स्टार्क (फोटो-सोशल मीडिया)
Mitchell Starc create History: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज 21 नवंबर से एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पांच मैचों की एशेज सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में जैक क्रॉली को आउट करके बड़ा झटका दे दिया है। इसके साथ ही वो अपने डेब्यू से पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
मिचेल स्टार्क ने डेब्यू के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किया है। स्टार्क ने डेब्यू के बाद से पहले ओवर में 24 विकेट चटकाए है। वहीं जेम्स एंडरसन ने स्टार्क के डेब्यू के बाद पहले ओवर में 19 विकेट लिया था। हालांकि, उन्होंने अब क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं केमार रोच ने पहले ओवर में 10 विकेट लिया है।
स्टार्क के डेब्यू के बाद से एक पारी के पहले ओवर में सबसे ज़्यादा विकेट
- 24 मिचेल स्टार्क (SR 42.0)
- 19 जेम्स एंडरसन (SR 70.7)
- 10 केमार रोच (SR 52.8)
जीरो पर लगा इंग्लैंड को पहला झटका
इंग्लैंड को पहला झटका जीरो पर ही लगा। जैक क्रॉली पारी की छठी गेंद पर आउट हो गए। मिचेल स्टार्क ने उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच करवाकर क्रॉली को चलता किया। इसी के साथ 2010/11 से इंग्लैंड की ओपनिंग साझेदारी सबसे खराब रही है। अब तक ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड ने पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा 28 रन जोड़े थे। वो भी यह 2013-14 में कुक और स्टोनमैन के बीच ब्रिस्बेन में हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, जोस बटलर खेलेंगे 200वां मैच
इंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
2010/11 के बाद से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की पहली ओपनिंग स्टैंड
- 0 स्ट्रॉस और कुक, ब्रिस्बेन 2010/11
- 28 कुक और कारबेरी, ब्रिस्बेन 2013/14
- 2 कुक और स्टोनमैन, ब्रिस्बेन 2017/18
- 0 बर्न्स और हमीद, ब्रिस्बेन 2021/22
- 0 क्रॉली और डकेट, पर्थ 2025/26
लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 105
पर्थ में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जेक क्रॉली बिना कोई रन बनाए। उसके बाद बेन डकेट के रूप में इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा। बेन डकेट 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके तुरंत बाद जो रूट भी बिना खाता खोले चलते बने। इंग्लैंड ने 39 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिया। यहां से ओली पोप और हैरी ब्रूक ने 65 रनों की साझेदारी की। लंच से पहले ओली पोप 46 रन बनाकर 94 के स्कोर पर आउट हो गए। ग्रीन ने इंग्लैंड को यह चौथा झटका दिया। लंच के ऐलान तक हैरी ब्रूक 28 और बेन स्टोक्स 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
