-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia A Team Announced For India Tour
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का ऐलान, सैम कोंस्टास की धमाकेदार वापसी, 2027 की तैयारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Australia A Squad announc India Tour: यह दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसका मकसद 2027 में होने वाली अगली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए युवा और उभरते खिलाड़ियों को तैयार करना है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Australia A Squad: ऑस्ट्रेलिया ए की क्रिकेट टीम सितंबर में भारत का दौरा करने वाली है। इसके लिए उनकी तरफ से स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। इंडिया दौरे पर ऑस्ट्रेलिया ए को भारत ए के खिलाफ वनडे और चार दिवसीय टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ये दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके पीछे का कारण 2027 में होने वाली अगली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए युवा और उभरते खिलाड़ियों को तैयार करना है। इस स्क्वाड में सीनियर टीम के एकमात्र खिलाड़ी सैम कोंस्टास को शामिल किया गया है। इस दौरे पर ये नाम चर्चा का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि सैम कोंस्टास ने पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उस दौरान उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। हालांकि, इसके बाद उनके फॉर्म में लगातार गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में उनकी एशेज सीरीज में जगह को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं। फिर भी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने उन पर भरोसा जताते हुए भारत दौरे के लिए चुना है। यह दौरा उनके लिए अपनी प्रतिभा को फिर से साबित करने का सुनहरा मौका हो सकता है। भारत की पिचें और परिस्थितियां हमेशा से विदेशी खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण रही हैं। कोंस्टास के लिए यह अपने खेल को निखारने का अवसर होगा।
Sam Konstas’s road to retaining his Test spot for this summer’s Ashes will take a detour after the opener was picked in an Australia A squad for a tour of India next month. https://t.co/hmiI0OLwpD — cricket.com.au (@cricketcomau) August 7, 2025
शॉर्ट फॉर्म क्रिकेट के विकास पर नजर- जॉर्ज बेली
ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने इस दौरे के महत्व पर बात करते हुए कहा कि “भारत जैसे उपमहाद्वीपीय हालात में बार-बार खेलने से हमारे खिलाड़ियों को अपने कौशल को बेहतर करने और परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी। हम न केवल उनके लंबे प्रारूप के खेल, बल्कि शॉर्ट-फॉर्म क्रिकेट में भी उनके विकास पर नजर रख रहे हैं।” उनके इस बयान से साफ होता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम फ्यूचर स्टार्स को तैयार कर रही है। दो साल के बाद 2027 में भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान ये खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया ए स्क्वाड:
चार दिवसीय मैच: जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, कैंपबेल केलावे, सैम कोंस्टास, नाथन मैकस्वीनी, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, ओलिवर पीक, जोश फिलिप, कोरी रोचिचियोली, लियाम स्कॉट।
सम्बंधित ख़बरें
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
ये भी पढें: IPL स्टार यश दयाल की मुश्किलें बढ़ीं, हाई कोर्ट से लगा झटका, गिरफ्तारी पर रोक से किया इनकार
वनडे सीरीज: कूपर कोनोली, हैरी डिक्सन, जैक एडवर्ड्स, सैम इलियट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, मैकेंजी हार्वे, टॉड मर्फी, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लैची शॉ, टॉम स्ट्रैकर, विल सदरलैंड, कैलम विडलर।
Australia a team announced for india tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
Jul 13, 2026 | 11:40 AMमहाराष्ट्र के हजारों शिक्षकों का एक दिन का कटेगा वेतन, स्कूल बंद आंदोलन में शामिल होने वालों पर गिरी गाज
Jul 13, 2026 | 11:38 AMCM देवेंद्र फडणवीस पहुंचे अपने पैतृक गांव चंद्रपुर, दुर्गा माता मंदिर में की पूजा और बचपन की यादें की ताजा
Jul 13, 2026 | 11:28 AMसोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी की लगाई क्लास, बोलीं- ‘जब तक आप नहीं जाओगे, मैं नहीं बैठूंगी’
Jul 13, 2026 | 11:27 AMकोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद में एंट्री बंद, नमाज पर रोक… जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Jul 13, 2026 | 11:23 AMYRKKH Spoiler: खतरे में है अभिरा की जान! क्या अरमान कर पाएगा असली दुश्मन का चेहरा बेनकाब
Jul 13, 2026 | 11:21 AMदतिया उपचुनाव: आज भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे पर्चा
Jul 13, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM













