मुंबई इंडियंस टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
WPL 2025 MI vs GG Eliminator: महिला प्रीमियर लीग 2025 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 213 रन बनाए। जिसके जवाब में गुजरात की टीम 166 रन ही बना सकी और 47 रनों से मुकाबला हार गई। मुंबई ने ना केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी कहर ढाया है।
टॉस हारकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। यास्तिका भाटिया सस्ते में आउट हो गईं, लेकिन हेली मैथ्यूज और नैट साइवर ब्रंट ने जिस तरह से गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई की, उससे साफ हो गया कि पूरी एमआई टीम फाइनल में पहुंचने के मकसद से मैदान पर उतरी है।
𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐚𝐥𝐥𝐢𝐧𝐠 📞🤩
Mumbai Indians make it to their 2⃣nd #TATAWPL Final 👏
Will they become the first team to win TWO TITLES? 🏆🤔#MIvGG | #Eliminator | @mipaltan pic.twitter.com/EmD9ojopt3
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 13, 2025
मैथ्यूज और ब्रंट दोनों ने 77 रनों की पारी खेली और साथ में 133 रनों की बड़ी साझेदारी भी की। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी आज अलग ही मूड में नजर आईं। हरमनप्रीत ने आते ही 12 गेंदों पर चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए 36 रनों की शानदार पारी खेली।
जानकारी के लिे बता दें कि WPL के इतिहास में यह दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची है। इससे पहले MI की टीम ने WPL 2023 का फाइनल खेला था और दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता था। अब 15 मार्च को मुंबई इंडियंस का सामना फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। बता दें कि दिल्ली अब तक तीनों बार महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं गुजरात की बात करें तो वह पहली बार महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंची थी। 2023 और 2024 सीजन में उसे अंक तालिका में आखिरी स्थान से संतोष करना पड़ा था। इस बार मुंबई इंडियंस ने उसका पहली बार फाइनल खेलने का सपना तोड़ दिया है।