IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने भरी क्वालीफायर 2 की उड़ान, गुजरात टाइटंस के खिताब का सपना हुआ चकनाचूर

मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही MI क्वालीफायर 2 में पहुंच चुकी है। अब 1 जून को मुंबई इंडियंस का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला होगा।
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया
मुंबई इंडियंस क्वालीफायर 2 में पहुंची (फोटो- @IPL)
Published on: 
Updated on: 

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो चुका है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया है। अब 1 जून को मुबंई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के खिलाफ होगी। मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता।

टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात 20 ओवर में 208 रन बना सकी। इस हिसाब से एलिमिनेटर मुकाबले को मुंबई इंडियंस 20 रन के अंतर से जीत गई।

रोहित शर्मा की मैच जीताऊ पारी

अहम मुकाबले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। रोहित और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। जॉनी बेयरस्टो ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 213 के स्ट्राइक रेट के साथ 47 रन बनाए। वो साई किशोर का शिकार बने। इसके बाद तिलक वर्मा ने 11 गेंद में 25 रन का योगदान दिया। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 228 तक पहुंचाया।

जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी

मुंबई के लिए गेंदबाजी में स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। एक वक्त में गुजरात टाइटंस लक्ष्य के करीब पहुंच रही थी। ऐसे कठिन वक्त में उन्होंने खतरनाक दिख रहे वॉशिंगटन सुदंर को 48 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। जसप्रीत ने गुजरात के खिलाफ 4 ओवर में मात्र 27 रन देकर एक महत्वपूर्ण विकेट लिया। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। वहीं, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सेंटनर और अश्विनी कुमार को 1-1 विकेट मिला।

साई सुदर्शन की पारी गई बेकार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने विस्फोटक अंदाज में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वहीं, वाशिंंगटन सुंदर ने 24 गेंद में 48 रन बनाए। आईपीएल प्लेऑफ में रोहित शर्मा ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, चार साल के बाद रचा ये इतिहास

GT के लिए गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। गुजरात के गेंदबाज निरंतर अंतराल में विकेट नहीं निकाल सके। टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 10.50 की इकोनॉमी के साथ 42 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। साई किशोर ने को भी दो विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद सिराज ने एक विकेट अपने नाम किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com