-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Members Who Will Participate In The Bcci Annual General Meeting Know About Them
हरभजन सिंह की एंट्री से बढ़ी बीसीसीआई अध्यक्ष पद की दौड़ की गरमाहट, 28 सितंबर को तय होगा नया नेतृत्व
- Written By: उज्जवल सिन्हा
BCCI AGM: बीसीसीआई की AGM में हरभजन सिंह पंजाब प्रतिनिधि बनकर चर्चा में हैं। 28 सितंबर को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद की दौड़ और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर मुकाबला होगा।

बीसीसीआई एजीएम (फोटो-सोशल मीडिया)
BCCI Annual General Meeting: बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) को लेकर हलचल तेज हो गई है। 28 सितंबर को होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में कई पुराने और परिचित नामों के साथ-साथ कुछ नए चेहरों की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई है। खासतौर पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का नाम पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) की ओर से प्रतिनिधि के रूप में सामने आया है।
भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेलने वाले हरभजन सिंह को पंजाब क्रिकेट संघ ने अपना प्रतिनिधि नामित किया है। यह नामांकन राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा रहा है, क्योंकि हरभजन की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से नजदीकी किसी बड़ी रणनीति का संकेत देती है। हालांकि, हरभजन ने अब तक अपने इरादों को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ एक ‘दोस्ती’ से ज्यादा है।
सौरव गांगुली भी एजीएम में होंगे शामिल
इस बैठक में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख प्रतिनिधियों में सौरव गांगुली (सीएबी), जयदेव शाह (सौराष्ट्र), अरुण सिंह धूमल (हिमाचल प्रदेश), और राजीव शुक्ला (उत्तर प्रदेश) जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा रघुराम भट्ट (कर्नाटक), मितुन मीनहास (जम्मू-कश्मीर) जैसे पूर्व खिलाड़ी भी प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की ओर से रोहन जेटली को नामित किया गया है, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई के दिग्गज रहे दिवंगत अरुण जेटली के पुत्र हैं। रोहन को बीसीसीआई में प्रभावशाली चेहरा माना जा रहा है। हरियाणा क्रिकेट संघ की ओर से पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी का नाम शामिल है।
इन पदों पर होना है चुनाव
चुनाव में भाग लेने के लिए राज्य संघों द्वारा नामित प्रतिनिधि होना अनिवार्य है। बीसीसीआई की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों पर मतदान होगा। यह लगभग तय माना जा रहा है कि सचिव देवजीत सैकिया (असम), कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया (छत्तीसगढ़) और सह-सचिव रोहन देस्सा (गोवा) अपने पदों पर बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले गौतम गंभीर का संदेश, बायकॉट को लेकर कही ये बात
वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी की उम्र 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, जिससे उनके दोबारा चुने जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नए अध्यक्ष पद की रेस में कौन आगे निकलता है।
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और नव-निर्वाचित अध्यक्ष महा नारायण राव सिंधिया को प्रतिनिधि बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रभावशाली नामों में संजय नाइक (मुंबई), रोहित पवार (महाराष्ट्र), पी. दामोदरन (पुडुचेरी) और अनिल पटेल (गुजरात) शामिल हैं।
चुनाव अधिकारी ने क्या कहा?
बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी ए.के. जोटी ने कहा कि ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में बीसीसीआई के पूर्ण सदस्यों द्वारा भेजे गए सभी प्रतिनिधियों के नाम शामिल किए गए हैं। ये नाम 6 सितंबर 2025 को जारी नोटिस के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद सूचीबद्ध किए गए हैं।अब सभी की नजरें 28 सितंबर को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं, जहां देश के सबसे शक्तिशाली खेल निकाय के भविष्य की दिशा तय होगी।
बीसीसीआई चुनाव में ये लोग डालेंगे वोट
| क्रमांक | क्रिकेट एसोसिएशन का नाम | अध्यक्ष / सचिव का नाम/ प्रतिनिधि |
|---|---|---|
| 1 | आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन | सना सतीश बाबू |
| 2 | अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन | नबाम विवेक |
| 3 | असम क्रिकेट एसोसिएशन | देवजीत सैकिया |
| 4 | बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन | प्रणव अमीन |
| 5 | बिहार क्रिकेट एसोसिएशन | राकेश कुमार तिवारी |
| 6 | छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ | प्रभतेज सिंह भाटिया |
| 7 | मिजोरम क्रिकेट एसोसिएशन | एम. खैरुल जमाल मजूमदार |
| 8 | पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन | पी. दामोदरन |
| 9 | उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन | महीम वर्मा |
| 10 | दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन | रोहन जेटली |
| 11 | गोवा क्रिकेट एसोसिएशन | रोहन गौस देसाई |
| 12 | गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन | अनिल पटेल |
| 13 | हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन | अनिरुद्ध चौधरी |
| 14 | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन | अरुण सिंह धूमल |
| 15 | हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन | सरदार दलजीत सिंह |
| 16 | जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन | मिथुन मनहास |
| 17 | झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन | अजय नाथ शाह देव |
| 18 | कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन | रघुराम भट्ट |
| 19 | केरल क्रिकेट एसोसिएशन | जयेश जॉर्ज |
| 20 | मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन | महा नारायण राव सिंधिया |
| 21 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन | रोहित राजेंद्र पवार |
| 22 | मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन | राजकुमार इमो सिंह |
| 23 | मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन | रेयोनाल्ड खारकामनी |
| 24 | मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन | संजय मधुकर नाइक |
| 25 | नागालैंड क्रिकेट एसोसिएशन | ह्यूनिलो अनिलो खिंग |
| 26 | ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन | संजय बेहरा |
| 27 | पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन | हरभजन सिंह |
| 28 | राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन | धनंजय सिंह खींवसर |
| 29 | सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन | जयदेव निरंजन शाह |
| 30 | सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन | टीका सुब्बा |
| 31 | तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन | आर. आई. पलानी |
| 32 | बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन | सौरव गांगुली |
| 33 | त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन | सुब्रत देय |
| 34 | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन | राजीव शुक्ला |
| 35 | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन | नितेश उपाध्याय |
Members who will participate in the bcci annual general meeting know about them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMमहाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Jun 27, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














