-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Matthew Breetzke Becomes First Batter In The World To Score 4 Consecutive 50 After Sidhu
मैथ्यू ब्रीट्जके ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Matthew Breetzke Scripts History: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रनों की पारी खेलकर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

मैथ्यू ब्रीट्जके (फोटो-सोशल मीडिया)
Matthew Breetzke Scripts History in ODIs Cricket: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे डेब्यू के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में लगातार चौथा अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपने करियर की शुरुआत के 4 पारियों में लगातार चार बार 50+ के स्कोर के साथ करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
मैथ्यू ब्रीट्जके ने गुरुवार को मैके में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 88 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, वो 31वें ओवर में आउट हो गए।ब्रीट्जके ने अपनी पहली चार वनडे पारियों में चार बार 50+ स्कोर कर नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
सिद्धू ने किया था ये कारनामा
नवजोत सिंह सिद्धू ने 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत की थी। इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी चार एकदिवसीय पारियों में 73 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), 75 (न्यूजीलैंड के खिलाफ), 51 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) और 55 (जिम्बाब्वे के खिलाफ) रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
ब्रीट्जके का शानदार आगाज
दूसरी ओर ब्रीट्जके ने अपने वनडे करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा और अगली तीन पारियों में भी 50 से अधिक रन बनाए। इस साल की शुरुआत में लाहौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 150 रन की शानदार पारी खेली, जो वनडे डेब्यू में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
मैथ्यू ब्रीट्जके के अब तक के पहले चार वनडे मैच
- 150(148) बनाम न्यूज़ीलैंड, लाहौर
- 83(84) बनाम पाकिस्तान, कराची
- 57(56) बनाम ऑस्ट्रेलिया, केर्न्स
- 88(78) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैके
नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने करियर की शुरुआत चार अर्धशतकों के साथ की थी। लेकिन ये पांच मैच में हुआ था। दरअसल, एक मैच में सिद्धू को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें: अगर ये योग्यता है तो आप भी बन सकते हैं भारतीय टीम के सेलेक्टर, BCCI ने इन पदों के लिए मांगा आवेदन
पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी वनडे पारी के बाद सबसे ज़्यादा रन
26 वर्षीय बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके के नाम अब पहली चार वनडे पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। 378 रनों के साथ उन्होंने टेम्बा बावुमा के 280 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
पहली चार पारियों में सबसे ज़्यादा वनडे रन
- 378 – मैथ्यू ब्रीट्ज़के (दक्षिण अफ्रीका)
- 280 – टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका)
- 279 – एलन लैम्ब (इंग्लैंड)
अपनी चौथी वनडे पारी खेलने से पहले ही ब्रीट्ज़के ने वनडे इतिहास में पहली, दूसरी और तीसरी पारी के बाद सबसे ज़्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
ब्रीट्ज़के का अब तक के प्रत्येक वनडे के बाद स्कोर
- 150 – पहले वनडे के बाद
- 233 – दूसरे वनडे के बाद
- 290 – तीसरे वनडे के बाद
- 378 – चौथे वनडे के बाद
Matthew breetzke becomes first batter in the world to score 4 consecutive 50 after sidhu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
Jul 23, 2026 | 10:24 PMछात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
Jul 23, 2026 | 10:21 PMEkadashi Daan Item : देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे अभयदान
Jul 23, 2026 | 10:18 PMजबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
Jul 23, 2026 | 10:18 PMछोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PMकैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा
Jul 23, 2026 | 10:14 PMजिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
Jul 23, 2026 | 10:08 PMवीडियो गैलरी

भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM














