हॉकी एशिया कप के लिए बिहार पहुंची मलेशिया की टीम, मेजबान भारत को हराना आसान नहीं
Malaysia Team reaches Bihar for Asia Cup: हॉकी एशिया कप के लिए मलेशिया की टीम बिहार पहुंची। कप्तान जलील और कोच कुंदन ने खिताब जीतने का इरादा जताया और भारत को हराना बड़ी चुनौती बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
मलेशिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Malaysia Team reaches Bihar for Asia Cup: हॉकी एशिया कप के लिए मलेशिया की टीम बिहार पहुंच गई है। हॉकी एशिया कप का आयोजन 29 सितंबर से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को सौंपी गई है। जिसके बाद भारत ने बिहार में बिहार में एशिया कप को आयोजित करने का फैसला किया।
मलेशिया की टीम बिहार पहुंचते ही कहा कि हम यहां हॉकी एशिया कप का खिताब जीतने के इरादे से आए हैं। मलेशिया के कप्तान मरहान जलील ने कहा कि राजगीर में आना बेहद रोमांचक है। हम एक अच्छे टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं और हमने अच्छी तैयारी की है। मेजबान भारत को हराना मुश्किल होगा क्योंकि उन्होंने प्रो लीग में कई शीर्ष टीमों के साथ खेला है और उनके पास अंतरराष्ट्रीय हॉकी का पर्याप्त अनुभव और अनुभव है।
कोरिया पर रहेगी पैनी नजरें
जलील ने कहा कि हमारी नजर कोरिया पर भी रहेगी। हमने इस साल की शुरुआत में उनके साथ खेला था और वे काफी आक्रामक दिखे हैं। हमारा पहला लक्ष्य सुपर 4 में जगह बनाना होगा। पिछली बार हॉकी एशिया कप मलेशिया में खेला गया था। फाइनल में मलेशिया को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
PGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
कौन हैं दानिश मालेवार? जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह मैदान पर उतारा, पर पहले ही मैच में नहीं चला बल्ला
60 दिन का खेल और अरबों डॉलर का साम्राज्य, निवेशकों की पहली पसंद बना IPL, दुनिया देख रही BCCI की ताकत
ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
मुख्य कोच सरजीत कुंदन ने क्या कहा?
मलेशिया के मुख्य कोच सरजीत कुंदन ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमें यहां जल्दी आकर खुशी हो रही है। हमें अभ्यास मैच खेलने का मौका मिलेगा। सरजीत कुंदन ने कहा कि हम 2028 ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण अगले साल होने वाले एशियाई खेल हैं।
यह भी पढ़ें: Hockey Asia Cup के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानें कब और किससे होगा भारत का मुकाबला
मुझे उम्मीद है कि हम वहां अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नेशंस कप से पहले हम ऑस्ट्रेलिया और कोरिया गए थे। इसके बाद सुल्तान अजलान शाह में सभी अच्छी टीमें होंगी। इस टूर्नामेंट में हम अच्छा खेलना चाहते हैं। हम इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर हैं और उम्मीद है कि इस बार पोडियम पर पहुंचेंगे।
कब और किससे भिड़ेगी मलेशिया की टीम
मलेशिया टूर्नामेंट का पहला मैच 29 अगस्त को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। उन्हें पूल बी में कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे के साथ रखा गया है। पूल ए में भारत, जापान, चीन और कजाकिस्तान शामिल हैं। भारत के साथ जारी तनाव की वजह से पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन सका। (आईएएनएस)
