IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 में भारत की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की होगी एंट्री

India Playing 11 vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। चौथे टी20 में बड़ा बदलाव हो सकता है।
India vs West Indies 4th T20I
टीम इंडिया सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सीरीज में आगे संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

  • सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में डेब्यू किया और जिम्बाब्वे में रन बनाए।

  • वैभव ने इंस्टाग्राम पर 'स्टे सीटेड' लिखकर प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का बड़ा संकेत दिया है।

Vaibhav Sooryavanshi India Debut: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरे मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

अब तक तीनों मैचों में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है और भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा है। लेकिन चौथे टी-20 में बड़ा बदलाव हो सकता है। रांची टी-20 में अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह

रांची टी-20 में अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। इस बात के संकेत खुद सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिए हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में वैभव ने "स्टे सीटेड" (बैठे रहिए) लिखकर फैंस को इंतजार करने का संकेत दिया है। इसी पोस्ट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

India vs West Indies 4th T20I
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

वैभव का भारत में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच

अगर वैभव सूर्यवंशी हैदराबाद में खेलते हैं, तो भारतीय सरजमीं पर यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा। इंग्लैंड में उन्होंने डेब्यू जरूर किया था, लेकिन अब तक वह भारत में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए हैं।

जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें तीनों मैचों में मौका मिला था, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे। लेकिन उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ और वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक तीनों टी20 मुकाबलों में वह प्लेइंग इलेवन से बाहर रहे।

India vs West Indies 4th T20I
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की T-20 में वापसी

13 पारियों में सिर्फ तीन अर्धशतक

दूसरी ओर, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लगातार ओपनिंग कर रहे हैं। अभिषेक के बल्ले से रन निकल रहे हैं, लेकिन संजू सैमसन पिछली 13 पारियों में सिर्फ तीन अर्धशतक लगा पाए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंदौर में भी वह फ्लॉप रहे। ऐसे में हैदराबाद में वैभव सूर्यवंशी को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते देखा जा सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com