Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Australia ने महिला क्रिकेटरों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, एलिसा हीली इस लिस्ट से हुईं बाहर

Cricket Australia: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सत्र के लिए 18 महिला खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की, जिसमें एलिसा हीली समेत कुछ खिलाड़ियों को बाहर किया गया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 08, 2026 | 12:46 PM

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cricket Australia Women’s Central Contract: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 सत्र के लिए महिला क्रिकेटरों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। कॉन्ट्रैक्ट में लूसी हैमिल्टन और क्लो आइंसवर्थ जैसे नए चेहरे शामिल किए गए हैं। 18 सदस्यीय सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की टीम में पिछले साल की तुलना में इस बार 3 बदलाव हुए हैं।

इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में तस्मानिया की ऑलराउंडर निकोला कैरी को फिर से मौका दिया गया है। बाएं हाथ की युवा तेज गेंदबाज हैमिल्टन ने रैंक में तेजी से आगे बढ़ने के बाद अपना पहला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। 19 साल की इस खिलाड़ी ने मार्च में सिर्फ तीन सप्ताह के अंदर तीनों फॉर्मेट में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था।

2025 में अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करने के बाद वह होबार्ट में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सीनियर टीम में शामिल हुईं, जिसके तुरंत बाद वाका ग्राउंड पर उनका टेस्ट डेब्यू हुआ। उन्होंने अपने इस शानदार महीने का अंत सेंट विंसेंट में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच से किया।

सम्बंधित ख़बरें

ICC Women’s Ranking: अलाना किंग एक बार फिर बनी दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज, अमेलिया केर ने मारी लंबी छलांग

क्रिकेट जगत में गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटर

NZ W vs SA W: ग्रीन का धमाकेदार शतक, मैयर का पंजा; न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीती सीरीज

Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान

Australia ने बिना डेब्यू किए खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी

पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की 20 साल की तेज गेंदबाज आइंसवर्थ ने अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू नहीं किया है, इसके बावजूद उन्हें कॉन्टैक्ट में शामिल किया गया है। 2023 में पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ आने के बाद से उन्हें एक होनहार खिलाड़ी माना जा रहा है। उन्होंने विमेंस बिग बैश लीग के तीन सीजन में 22.30 की औसत और सात से कम के इकॉनमी रेट से 40 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से लेकर समीर रिजवी तक, IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने बिखेरी अपनी चमक

कैरी की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापसी इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई सेटअप में उनकी वापसी के बाद हुई है। 32 साल की कैरी ने 2023 में तस्मानिया के साथ घरेलू क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने का फैसला किया था। इस फैसले से उन्हें अपनी स्किल्स को बेहतर बनाने और विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में एक्सपोजर पाने का मौका मिला। उनके बेहतर प्रदर्शन ने आखिरकार नेशनल टीम में वापसी का रास्ता बनाया।

एलिसा हीली सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर

इस बीच, पूर्व कप्तान एलिसा हीली को पर्थ में अपना टेस्ट करियर खत्म करने के बाद कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। विक्टोरिया की टेस फ्लिंटॉफ और टायला व्लामिन्क भी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं। फ्लिंटॉफ को पिछले सीजन में उनकी क्षमता के आधार पर शामिल किया गया था, कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रहने के दौरान नेशनल प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाईं। दूसरी ओर, व्लामिन्क 2024 टी20 विश्व कप के दौरान लगी कंधे की चोट से उबरने की कोशिश कर रही हैं, और हाल ही में एक घरेलू रेड-बॉल मैच में वापसी की है।

Australia से सत्र 2026-27 के लिए कॉन्ट्रैक्ट पाने वाली महिला खिलाड़ी

क्लोई एन्सवर्थ, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

Lucy hamilton and chloe ainsworth earn maiden australia womens central contract

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 12:46 PM

Topics:  

  • Australia Cricket Team
  • Women's Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.