IPL 2025, DC vs LSG: दिल्ली से भिड़ने से पहले लखनऊ को लगा बड़ा झटका, वापसी से पहले फिर चोटिल हुआ ये खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि तेज गेंदबाज मयंक यादव फिर से चोट का शिकार हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिन लैंगर ने कहा कि मयंक यादव की उंगली में चोट लग गई है।
- Written By: मृणाल पाठक
मयंक यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mayank Yadav Injury: आईपीएल 2025 में आज 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) में भिड़ंत होने वाली है। इस मुकाबले में जीत हासिल कर दोनों ही टीम अपने अभियान का आगाज शानदार तरीके से करने के फिराक में रहेगी। हालांकि, इस मुकाबले से पहले लखनऊ टीम को बड़ा झटका लगा है। एलएसजी टीम में वापसी करने से पहले ही एक खिलाड़ी दोबारा चोटिल हो गया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने बताया कि तेज गेंदबाज मयंक यादव फिर से चोट का शिकार हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जस्टिन लैंगर ने कहा कि मयंक यादव की उंगली में चोट लग गई है। इसलिए अब इस तेज गेंदबाज की वापसी में देरी होगी।
दोबारा चोटिल हुए मयंक यादव
जस्टिन लैंगर ने कहा कि ”मयंक यादव ने पिछले साल काफी प्रभावित किया था। हम उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार वह उंगली की चोट का शिकार हो गए। इसके बाद उस उंगली में संक्रमण हो गया है। अब मयंक यादव के रिहैब में 1 या 2 हफ्ते की देरी हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि वह ठीक हैं। वह दौड़ भी रहे हैं। हम लगातार मयंक यादव की फुटेज पर नजर रख रहे हैं। मैंने कल उनका वीडियो देखा। मुझे उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के अंत तक फिट हो जाएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर को भरोसा है कि टूर्नामेंट के अंत तक मयंक यादव टीम से जुड़ जाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन
LSG के सामने DC की चुनौती
आपको बता दें कि आज आईपीएल में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें विशाखापत्तनम में भिड़ेंगी। इस मुकाबले पर लोगों की नजर ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की कप्तानी पर होगी। साथ ही फैंस केएल राहुल को भी शानदार फॉर्म में देखना चाहेंगे।
लखनऊ की संभावित प्लेइंग इलेवन-
अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि बिश्नोई और शमर जोसेफ।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इम्पैक्ट खिलाड़ी- आकाश दीप।
दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन-
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा और टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा।
