कौन हैं प्रिंस यादव? जिन्होंने ट्रेविस हेड और क्लासेन को किया चारों खाने चित

युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैदराबाद के सबसे ज्यादा घातक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन को आउट कर पूरा मैच लखनऊ की झोली में डालने का काम किया।
Prince Yadav
प्रिंस यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल इतिहास में कई खिलाड़ी ऐसे आए जिन्हें पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन जब से उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया तो इसके बाद पूरी दुनिया में ऐसे खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया। इसी कड़ी में आईपीएल 2025 के दौरान भी इस प्रकार के खिलाड़ियों को देखा जा रहा है। अब इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम शामिल हो गया है।

आईपीएल 2025 में 27 मार्च को लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया।

हेड और क्लासेन को किया आउट

सनराइजर्स के बल्लेबाजों का पूरे आईपीएल में बोलबाला रहा है। उनके बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी की लाइन लेंथ बिगाड़ने की काबिलियत रखते हैं। लेकिन लखनऊ सुपर जाएंट्स के गेंदबाजों ने हैदराबाद के बल्लेबाजों को बिल्कुल भी मनमानी नहीं करने दी। शार्दुल ठाकुर ने पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को पेवेलियन भेजा।

इसके बाद युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने हैदराबाद के सबसे ज्यादा घातक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन को आउट कर पूरा मैच लखनऊ की झोली में डालने का काम किया। प्रिंस ने पहले घातक दिख रहे ट्रेविस हेड को 47 रन पर पेवेलियन भेजा। इसके बाद क्लासेन धीरे-धीरे से अपनी पारी को जमा रहे थे, लेकिन 26 रन के स्कोर पर उन्हें भी प्रिंस यादव ने रन आउट कर दिया।

कौन हैं प्रिंस यादव?

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के लिए खेलने वाले प्रिंस यादव दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वो दिल्ली प्रीमियर लीग से काफी चर्चा का विषय बने थे। इसके बाद साल 2024 में ऋषभ पंत की अगुवाई में उन्हें पुरानी दिल्ली 6 के लिए खेला। इसके बाद उन पर सबकी नजर पड़ी। उन्होंने इस दौरान दस मैचों में 13 विकेट चटकाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com