Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LSG vs MI: मारक्रम मुंह ताकते रह गए…मिचेल मार्श ने ध्वस्त कर दिया 10 साल पुराना कीर्तिमान, मुंबई इंडियंस के खिलाफ रचा इतिहास

LSG vs MI, Mitchell Marsh: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में मिचेल मार्श ने 10 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Apr 04, 2025 | 09:16 PM

मिचेल मार्श (सोर्स- एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

LSG vs MI, Mitchell Marsh: आईपीएल 2025 का कारवां आज लखनऊ पहुंचा है, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेल गाया है। इस मुकाबले में लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को मजबूत शुरुआत दिलाई। इतना ही नहीं उन्होंने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दरअसल, आईपीएल 2025 में शुक्रवार को 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। यह कारनामा इस साल लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेल रहे मिशेल मार्श ने किया। उन्होंने शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़कर बड़ा कारनामा किया है। यह रिकॉर्ड पावरप्ले का है, जो बहुत मुश्किल से टूटता है।

मिचेल मार्श का तूफानी अंदाज

टॉस हारकर जब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सलामी बल्लेबाज की भूमिका में मिशेल मार्श और एडेन मार्करम खेलने उतरे। एक ओर जहां एडेन मार्करम संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे, वहीं मिचेल मार्श ने आते ही अपने अंदाज में आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने 31 गेंदों में 60 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 9 चौके लगाए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी की डेट हुई फिक्स, सानिया चंडोक के साथ मार्च में लेंगे सात फेरे

T20 World Cup 2026 के लिए नेपाल की टीम घोषित, रोहित पौडेल को कमान; संदीप लामिछाने को मिली जगह

ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही खेलने होंगें मैच, वरना…

फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, खेल मंत्री ने ISL को दी हरी झड़ी; जानें कब से शुरू होगा टूर्नामेंट

LSG 69/0 AFTER POWERPLAY. 🤯 – Marsh 60* (30).
– Markram – 7* (6). pic.twitter.com/e1FoOmuYuo
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 4, 2025

मार्श ने तोड़ा धवन का रिकॉर्ड

स्थिति ऐसी थी कि मार्करम को बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिल रहा था। ज्यादातर गेंदें मिशेल मार्श ही खेल रहे थे। जब पावरप्ले यानी पहले छह ओवर खत्म हुए तो पता चला कि 36 में से सिर्फ 6 गेंदें ही मार्कराम ने खेली थीं और बाकी 30 गेंदों का सामना मिशेल मार्श ने किया था। यही वो रिकॉर्ड है जो अब टूट चुका है। यह रिकॉर्ड पहले शिखर धवन के नाम था।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2015 में धवन ने किया था ये कमाल

अगर इससे पहले की बात करें तो साल 2015 के आईपीएल में शिखर धवन ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना किया था। तब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। उस मैच में शिखर धवन ने पावरप्ले में 29 गेंदें खेली थीं। यानी मिशेल मार्श से एक कम। शिखर धवन ने तब सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने साल 2010 में पावरप्ले में 28 गेंदें खेली थीं।

Lsg vs mi mitchell marsh faced most balls in powerplay against mumbai indian break 10 year old record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 09:16 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • IPL
  • Mitchell Marsh
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.