LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, लखनऊ को मिला बल्लेबाजी का न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बल्लेबाजी करते दिखेगी। दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतरी है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (फोटो-सोशल मीडिया)
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतरी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 3 में से 2 मुकाबला जीतकर पांचवें पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम 3 में से 1 मुकाबले जीतकर 8वें नंबर पर है। लखनऊ की टीम इस मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 रनों से जीत दर्ज की थी। गुजरात की टीम भी इस लय को बरकरार रखने उतरेगी।
LSG vs GT मुकाबले टॉस जीतने के बाद गिल ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले मैच में दो अंक मिलने से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। हम बेहतर क्रिकेट खेलना चाहते हैं और यह पक्का करना चाहते हैं कि मैच आखिरी ओवर तक न जाए। हमने बहुत अच्छा समय बिताया है। आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट में निरंतरता जरूरी है। 14 मैचों के बाद, सबसे निरंतर टीम ही टूर्नामेंट जीतेगी। हम पिछले मैच की प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Final: अहमदाबाद में RCB vs GT महामुकाबला आज, फैंस ने जीत के लिए मंदिरों में शुरू की पूजा-अर्चना
IPL 2026 Final: शुभमन गिल बनाम RCB का वो ‘विलेन’, जिसने 6 बार किया है शिकार; महामुकाबले में होगी बड़ी भिड़ंत
‘वह जैसा है वैसा ही बना रहे…’, सचिन तेंदुलकर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर दिल खोलकर की बात, देखें VIDEO
‘सेलेक्शन मेरे हाथ में नहीं…’, IPL 2026 फाइनल से ठीक पहले शुभमन गिल ने दिया भावुक कर देने वाला बयान
टॉस गंवाने के बाद पंत ने क्या कहा?
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “मुझे लगता है कि आजकल विकेट जिस तरह के होते हैं, आप जानते हैं, पहले बैटिंग या बॉलिंग करने का मार्जिन ज्यादा नहीं होता, लेकिन आप जानते हैं, हमारे पास पहले गेंद करने का मौका होता है। मुझे लगता है कि हमारे लिए यह कमाल का है। हर जीत जरूरी होती है और खासकर जब आप इस तरह जीतते हैं, तो यह एक टीम का कैरेक्टर दिखाता है। हम चाहते हैं कि एक बार में एक मैच लें और बस अपना बेस्ट दें। पिछले मैच में जब हम खेले, तो हमने फील्ड पर इंटेंट के बारे में बात की थी। हम हमेशा एक टीम के तौर पर इसके बारे में बात करते हैं और यह देखना बहुत अच्छा था कि जब हम फील्ड पर थे, तो हम अपनी जान लगा रहे थे। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में मचा बवाल! डगआउट में मोबाइल चलाते पकड़े गए RR मैनेजर, ललित मोदी ने की सस्पेंड करने की मांग
LSG vs GT की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
