IPL 2026 में मचा बवाल! डगआउट में मोबाइल चलाते पकड़े गए RR मैनेजर, ललित मोदी ने की सस्पेंड करने की मांग

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल चलाते देखा गया। ललित मोदी ने इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन बताकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
rr controversy
डगआउट में मोबाइल चलाते पकड़े गए RR मैनेजर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Rajasthan Royals dugout controversy IPL 2026: आईपीएल के दौरान एक नई विवादित घटना सामने आई है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RR) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर को डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करते देखा गया। यह घटना गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो गया और फैंस में नाराजगी देखने को मिली।

इस पूरे मामले पर पूर्व आईपीएल(IPL 2026) चेयरमैन ललित मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि डगआउट में मोबाइल फोन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। अगर ऐसा हुआ है तो आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

क्या कहते हैं नियम?

आईपीएल के नियमों के अनुसार पीएमओए (Players and Match Officials Area) में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर सख्त प्रोटोकॉल लागू हैं। ड्रेसिंग रूम में सीमित लोगों जैसे टीम मैनेजर को फोन रखने की अनुमति होती है, लेकिन मैच के दौरान डगआउट में फोन का इस्तेमाल करना नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

क्यों है मामला गंभीर?

एक आईपीएल(IPL 2026) अधिकारी के मुताबिक, मैनेजर और मीडिया मैनेजर के पास फोन होना असामान्य नहीं है, लेकिन इसका उपयोग कब और कहां किया जा रहा है, यह बेहद अहम है। डगआउट में खिलाड़ियों के पास बैठकर फोन चलाना गंभीर चूक मानी जाती है, क्योंकि इससे खिलाड़ी भी स्क्रीन देख सकते हैं और इससे एंटी-करप्शन नियमों का उल्लंघन होने की आशंका बढ़ जाती है। अधिकारी ने साफ कहा कि राजस्थान रॉयल्स के मामले में कोई “ग्रे एरिया” नहीं है और अब संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच करनी होगी।

बढ़ सकता है विवाद

इस घटना ने एक बार फिर आईपीएल (IPL 2026)में एंटी-करप्शन नियमों और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लीग प्रबंधन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com