- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Legends Like Tendulkar Ganguly Kohli Praised The Indian Team For Oval Victory
तेंदुलकर से लेकर कोहली तक…’मियां मैजिक’ के दीवाने हुए दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा?
Former Cricketers praised the Indian team: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक टेस्ट जीत दर्ज की। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के शानदार प्रदर्शन ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Legends Tendulkar, Ganguly, Kohli praised Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-2 से सीरीज बराबर कर लिया। भारत ने ओवल में खेले गए मुकाबले को 6 रनों से जीत लिया। इस जीत के बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ियों भारतीय टीम की सरहना की।
भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक सभी ने ओवल में मुकाबले जीतने के बाद जमकर तारीफ की। भारत के 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन जब छह विकेट पर 339 रन बनाए थे तब खराब रोशनी और बारिश के कारण खेलना रोकना पड़ा था।
इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 35 रन जबकि भारत को चार विकेट की दरकार थी। सिराज की अगुआई में भारत ने हालांकि इंग्लैंड को 85.1 ओवर में 367 रन पर समेट दिया और रोमांचक जीत दर्ज की। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 126 रन देकर चार विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
वो नेता जो क्रिकेट में बनाना चाहता था अपनी पहचान, पिता की एक सलाह पर बदला करियर, बन गए राजनीति के सुल्तान
GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने बदली जर्सी का रंग, लैवेंडर पहनने के पीछे छिपा है ये बड़ा संदेश
Test cricket… absolute goosebumps.
Series 2–2, Performance 10/10! SUPERMEN from INDIA! What a Win. 💙🇮🇳🏏 pic.twitter.com/ORm1EVcbRH — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 4, 2025
तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट। रोंगटें खड़े करने वाला। सीरीज 2-2 से बराबर। प्रदर्शन दस में से दस। भारतीय क्रिकेट के महानायकों। क्या शानदार जीत।”
Thank you bhaiya for “Believe”ing in me ❤️ https://t.co/TBWmOMzqmX — Mohammed Siraj (@mdsirajofficial) August 4, 2025
इंग्लैंड के इस दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व कप्तान कोहली ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ भारतीय टीम की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमें यह अभूतपूर्व जीत दिलाई है। सिराज ने टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उनके लिए बेहद खुश हूं।” सिराज ने अपनी तारीफ के लिए कोहली का तुरंत धन्यवाद किया।
Fantastic from Team India . Test cricket ,best format by far..congratulations to all members and coaches led by the fantastic shubman gill..Siraj has never let this team down any part of the world..such a treat to watch .well done prasidh,Akashdeep,jaiswal @mdsirajofficial… — Sourav Ganguly (@SGanguly99) August 4, 2025
पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली ने लिखा,‘‘ टीम इंडिया की शानदार जीत । टेस्ट क्रिकेट, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप। टीम के सभी सदस्यों और कोचों को बधाई । सिराज दुनिया के किसी हिस्से में अपनी टीम को निराश नहीं करते। मैच देखकर मजा आया । शानदार प्रदर्शन प्रसिद्ध, आकाशदीप, जायसवाल, जडेजा, वॉशिंगटन, पंत । इस युवा टीम की प्रदर्शन में काफी निरंतरता थी ।”
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इन 5 वजहों से भारत को ओवल में मिली एतिहासिक जीत, जानें कब पलटा मैच
पैर में चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हुए आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि यह टीम सफलता के लिए लालायित है और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा दौरा था जिसमें खिलाड़ियों को काफी समर्पण करना पड़ा लेकिन इसने उससे भी ज्यादा वापस दिया। इस टीम पर गर्व है कि कैसे यह टीम खड़ी रही, परिस्थितियों के अनुसार ढली और लड़ती रही। देश का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सब कुछ है। इसके लिए काफी त्याग करना पड़ता है , लेकिन हमें इस पर गर्व है।”
Well played India!! What a series… #INDvsEND Well done to everyone involved from both teams. Stunning performance today by @mdsirajofficial and @prasidh43 to hold their nerves. Congratulations @ShubmanGill and the team for a great series! 🙌👏👏 — Anil Kumble (@anilkumble1074) August 4, 2025
भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने लिखा ,‘‘ शानदार खेल भारत । क्या श्रृंखला थी । दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन । मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन । शुभमन गिल और टीम को बधाई ।”
What a solid show, boys! Love watching this team fight and finish strong till the very end 🇮🇳💪 #TeamIndia pic.twitter.com/Ml8R3eqFep — Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) August 4, 2025
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की तारीफ करते हुए लिखा ,‘‘ क्या शानदार प्रदर्शन । इस टीम को इस तरह से जुझारू प्रदर्शन करते और अंत तक लड़ते देखकर अच्छा लगा ।”
अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लिखा,‘‘टेस्ट क्रिकेट इससे बेहतर नहीं हो सकता । तनावपूर्ण अंत, दबाव के पल और जुझारूपन। शानदार प्रदर्शन।” पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने सिराज की तारीफ करते हुए लिखा ,‘शेर का दिल और लोहे का शरीर। मोहम्मद सिराज।”
Brilliant from Siraj and prasidh . What a win for us 🇮🇳 . Great Test match . @mdsirajofficial @prasidh43 @BCCI
Congratulations to every member of the team @ShubmanGill Tum sab ne jeeta DIL . Love you guys — Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 4, 2025
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा,‘‘सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन। जबर्दस्त जीत। शानदार टेस्ट मैच। टीम के हर सदस्य को बधाई। तुम सब ने जीता दिल ।” (भाषा इनपुट के साथ)
Legends like tendulkar ganguly kohli praised the indian team for oval victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कावेरी नदी में नहा रहे हाथियों की मस्ती बनी जानलेवा, महिला टूरिस्ट की दर्दनाक मौत
May 18, 2026 | 06:57 PM100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
May 18, 2026 | 06:54 PMसही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
May 18, 2026 | 06:54 PMAdhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














