कुलदीप यादव के निशाने पर लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, एशिया कप के फाइनल में 2 विकेट लेते ही...

Kuldeep Yadav Needs 2 Wickets: एशिया कप के फाइनल में कुलदीप यादव 2 विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। कुलदीप के निशाने पर लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड है।
कुलदीप यादव के निशाने पर लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, एशिया कप के फाइनल में 2 विकेट लेते ही...
कुलदीप यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Kuldeep Yadav Needs 2 Wickets To Break Lasith Malinga's Record: एशिया कप के फाइनल में कुलदीप यादव एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। कुलदीप यादव 2 विकेट लेते ही लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके साथ ही वो एशिया कप टी20 के एक एडिएशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे।

कुलदीप यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में सभी 6 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किया है। सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भी कुलदीप ने श्रीलंका के खिलाफ एक विकेट चटकाया था। 28 सितंबर को जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगे, तो भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का बेहतरीन मौका होगा।

कुलदीप अब तक एशिया कप (वनडे और टी20I मिलाकर) में 17 मैचों में 32 विकेट झटक चुके हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा के नाम है, जिन्होंने 15 मैचों में 33 विकेट लिए थे। अगर कुलदीप फाइनल में कम से कम दो विकेट ले लेते हैं, तो वह एशिया कप के सर्वकालिक टॉप विकेट-टेकर बन जाएंगे।

एशिया कप में सर्वाधिक विकेट (वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मिलाकर)

खिलाड़ी देश वनडे मैच वनडे विकेट टी20 मैच टी20 विकेट कुल विकेट
लसिथ मलिंगा श्रीलंका 14 29 1 4 33
कुलदीप यादव भारत 11 19 6 13 32
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 24 30 0 0 30
रवींद्र जडेजा भारत 20 25 6 4 29
शाकिब अल हसन बांग्लादेश 18 22 7 6 28

एशिया कप के टी20I संस्करण में कुलदीप ने छह मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वहीं एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 11 मैचों में 19 बल्लेबाजों को आउट किया है। मलिंगा ने एशिया कप वनडे फॉर्मेट में 14 मुकाबले में 29 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 एशिया कप में मलिंगा ने मात्र एक मुकाबला खेला था, जिसमें उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे।

अगर कुलदीप फाइनल में दो या उससे अधिक विकेट लेते हैं, तो वह भारत के लिए एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड इरफ़ान पठान के नाम है, जिन्होंने 2004 एशिया कप (ODI) में 6 मैचों में 14 विकेट चटकाए थे। कुलदीप इस संस्करण में अब तक 6 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं।

एशिया कप के एक एडिशन में टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट

खिलाड़ी प्रारूप वर्ष मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
इरफ़ान पठान वनडे (ODI) 2004 6 14 3/28
कुलदीप यादव टी20I 2025 6 13 4/7
सचिन तेंदुलकर वनडे (ODI) 2004 6 12 3/21
भुवनेश्वर कुमार टी20I 2022 5 11 5/4
मोहम्मद सिराज वनडे (ODI) 2023 5 10 6/21
कुलदीप यादव वनडे (ODI) 2018 6 10 3/45

एशिया कप के एक संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम है। मेंडिस ने 2008 एशिया कप में पांच मैच खेले और 17 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com