- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Set To Return In Ipl 2025 In Match Against Sunrisers Hyderabad
IPL 2025, KL Rahul: केएल राहुल की वापसी की तारीख तय, इस खतरनाक टीम के खिलाफ मचाएंगे धमाल!
दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। जहां दिल्ली के हारी हुई मैच को अपनी ओर पलट दिया और शानदार जीत दर्ज की। उस मैच में केएल राहुल नहीं खेल रहे थे। अब फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है।
- Written By: मृणाल पाठक

केएल राहुल (फोटो सोर्स- एक्स)
IPL 2025, KL Rahul: आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के पहले मुकाबले में केएल राहुल नहीं खेल पाए थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नि आथिया शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया है, इसी वजह से वह अपना पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब उनके फैंस जानना चाहते हैं कि राहुल की आईपीएल में वापसी कब होने वाली है?
केएल राहुल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। जहां दिल्ली के हारी हुई मैच को अपनी ओर पलट दिया और शानदार जीत दर्ज की। उस मैच में केएल राहुल नहीं खेल रहे थे। अब दिल्ली का अब अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 30 मार्च को होना है। इस मुकाबले के लिए केएल राहुल दिल्ली टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
इस टीम के खिलाफ करेंगे DC में वापसी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिखाई देने वाले हैं। यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। फैंस केएल राहुल को एक बार फिर आईपीएल में धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं, ऐसे में उनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
सम्बंधित ख़बरें
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
CSK के खिलाफ मैच में ‘स्विंग सुल्तान’ का के पास बड़ा मौका, 1 विकेट लेते ही इतिहास रच देगें भुवनेश्वर कुमार
GT vs RR: जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, राजस्थान ने गुजरात के सामने खड़ा किया 210 रन का स्कोर
घर में बेटी का हुआ जन्म
जानकारी के लिए बता दें कि 24 मार्च को केएल राहुल और आथिया शेट्टी के घर एक नन्ही परी का जन्म हुआ है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये जानकारी साझा की है। जिसके बाद से ही कपल को जमकर बधाईयां मिल रही है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
14 करोड़ में दिल्ली में शामिल
बता दें कि केएल राहुल आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन 2025 के आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। दिल्ली ने उन्हें कप्तानी सौंपनी चाही थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया था। जिसके बाद अक्षर पटेल को कप्तान बना गया। दिल्ली ने राहुल को 14 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
Kl rahul set to return in ipl 2025 in match against sunrisers hyderabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM












