-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Retires Hurt After Fifty India A Need 243 To Win Vs Australia A
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जीत से भारत 243 रन दूर, 74 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए केएल राहुल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India A vs Australia A: भारत ए को दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए 243 रनों की और जरूरत है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ए को इस मुकाबले को जीतने के लिए 8 विकेट चटकाने होंगे।

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
India A vs Australia A, 2nd Unofficial Test: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक मुकाबले में भारतीय टीम जीत से 243 रन पीछे है। भारतीय टीम तीसरे दिन का समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 74 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया ए के 412 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए ने 169 रन बना लिए हैं। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके लगाए। वो वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खुद को अच्छी तरह से तैयार कर लिया है।
जगदीशन ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए बैकअप विकेटकीपर के रूप भारत की टेस्ट टीम में शामिल किये गये नारायण जगदीशन ने राहुल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 36 रन बनाए। स्टंप्स के समय सुदर्शन (44) और मानव सुथार (एक रन बनाकर खेल रहे) क्रीज पर थे। ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने भारत ए की दूसरी पारी में दोनों विकेट लिए। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले देवदत्त पडिक्कल पांच रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
185 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पारी
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 16 रन से आगे करते हुए अपनी दूसरी पारी में 185 रन पर आउट हो गयी। भारत ए के गेंदबाजों ने पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में काफी बेहतर गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ए की पारी को कम स्कोर पर समेट दिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए मैकस्वीनी ने शानदार बल्लेबाजी की और 85 रनों की पारी खेली। वहीं उसके साथ फिलिप ने 50 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: ICC के चपेटे में आ सकते हैं सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के शिकायत पर होगा एक्शन
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम दिन की शुरुआत में 46.5 ओवर में ऑल आउट हो गई, जिसमें गुरनूर बरार और सुथार ने तीन-तीन विकेट साझा किए। मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी में 420 रन के जवाब में भारत ए ने 194 रन बनाये थे। पहली पारी में भारत के कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे। साई सुदर्शन ने पहली पारी में 75 रनों की पारी खेली थी।
Kl rahul retires hurt after fifty india a need 243 to win vs australia a
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














