LSG के ओनर गोयनका को केएल राहुल ने दिया करारा जवाब! 2024 IPL में मचा था बवाल
आईपीएल 2024 में LSG का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन में LSG को जब KKR के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, तबटीम के मालिक संजीव गोयनका काफी बौखला गए थे और मैदान पर ही कप्तान केएल राहुल को सुनाने लगे थे। जिसके बाद अब राहुल ने IPL टीम के ओनर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- Written By: मृणाल पाठक
केएल राहुल और संजीव गोयनका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन में ही LSG को जब केकेआर के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, तब कोच नहीं खुद टीम के मालिक संजीव गोयनका काफी बौखला गए थे। जिसके बाद उन्होंने मैदान पर ही कप्तान केएल राहुल को सुनाने लगे थे।
दरअसल, केकेआर के खिलाफ लखनऊ ने बेहद खराब खेल दिखाया था। जिस पिच पर लखनऊ 161 रन भी काफी मुश्किल से बना पाई थी, उस पिच पर केकेआर ने महज 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया था। जिसके बाद टीम के ओनर संजीव गोयनका काफी गुस्से में दिखाई दिए और मैदान पर ही कप्तान केएल राहुल की क्लास लगा दी थी। जिसे कैमरे ने कैद कर लिया था।
2024 IPL में मचा था बवाल
जिसके बाद इस मुद्दे पर काफी जमकर बवाल हुआ था। हालांकि कुछ समय बाद केएल राहुल और LSG के ओनर गोयनका की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें दोनों के बीच सब ठीक दिखाई दे रहा था। हालांकि अब राहुल के एक बयान ने फिर से इस मुद्दे को उठा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
KL Rahul ने रचा इतिहास! रोहित-कोहली को पीछे छोड़ बने ‘सिक्सर किंग’, इस लिस्ट की टॉप में बनाई जगह
यह भी पढ़ें- जय शाह बने आईसीसी अध्यक्ष तो कौन बनेगा बीसीसीआई का नया सेक्रेटरी, यहां मिलेगा जवाब
गोयनका और राहुल के बीच कुछ ठीक नहीं
केएल राहुल ने एक पॉडकास्ट में कहा, ‘आईपीएल में जो टीम ओनर होते हैं वह बिजनेस बैकग्राउंड से आते हैं। टीम के प्लेयर्स को चुनने के लिए उनके द्वारा पूरी रिसर्च की जाती है। लेकिन फिर भी इस बात की कोई गारंटी नहीं होती कि टीम को हर मुकाबले में जीत हासिल होगी ही। आप डाटा के हिसाब से बेस्ट खिलाड़ियों को चुनते हो लेकिन ऐसा हो सकता है कि उस खिलाड़ी के लिए वह साल एकदम खराब हो। खेल में किसी भी प्लेयर को कभी न कभी बुरे दौर से गुजरना ही पड़ता है।’
KL Rahul said – “Owners coming from business background in IPL, they do researching and pick the team but it doesn’t guarantee that you will win every game. You might get the Best player based on Data but they might have horrible year. Every player can have bad day in Sports”. pic.twitter.com/AIsnGTnWho — Tanuj Singh (@ImTanujSingh) August 26, 2024
RCB के लिए खेलेंगे केएल राहुल
जानकारी के लिए बता दें कि केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ दो बार प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन आईपीएल 2024 में यह टीम नाकाम रही। जिसकी वजह से ओनर और कप्तान के बीच गहमागहमी हो गई, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल को लखनऊ की टीम आईपीएल 2025 के लिए रिलीज कर सकती है। ऐसे में अगर ऐसा होता है तो रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल आरसीबी की रडार में हैं। वह 2025 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
