केएल राहुल के लिए टीम इंडिया के दरवाजे हुए बंद! न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा ने केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है। जिसके बाद अब ये सवाल है कि क्या राहुल के लिए टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं?
- Written By: मृणाल पाठक
केएल राहुल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारत ने अपने प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार प्लेयर केएल राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है।
दरअसल, भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में जो बेंगलुरु में खेला गया था, उसमें हार का सामना करना पड़ा था। इस हार की वजह से टीम इंडिया को काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद टीम इंडिया की मंशा है कि वह पुणे में खेले जा रहे दुसरे मुकाबले में जीत हासिल करे। जिसके लिए कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के प्लेइंग 11 में बदलाव किए हैं। उन्होंने केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है।
– Not part of T20I team.
– Didint played in the 3rd ODI vs SL.
– Not part of the 2nd Test vs NZ. 2024 has been tough for KL Rahul in terms of selection and injuries, comeback strong soon. 🌟 pic.twitter.com/1TrUmAzWSu — Johns. (@CricCrazyJohns) October 24, 2024
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
केएल राहुल के टीम में ना लिए जाने की वजह से उनके फैंस काफी नाराज हैं। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि उनके खराब फॉर्म की वजह से भारतीय कप्तान रोहित को यह फैसला लेना पड़ा। जिसके बाद कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या राहुल के लिए अब टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं? हालांकि भारतीय कोच और कप्तान ने पहले ही साफ किया है कि वह खिलाड़ियों को मौका देंगे और उन्हें सिक्योर जरूर करेंगे। लेकिन इस बदलाव ने सबको यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब राहुल की वापसी होगी या नहीं?
जानकारी के लिए बता दें कि दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में तीन बदलाव हुए हैं। कप्तान ने मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप बाहर को बाहर कर दिया है। इन तीनों की जगह आकाशदीप, वाशिंगटन और शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd Test Day 1 Live: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, कप्तान टॉम लैथम को अश्विन ने पहुंचाया पवेलियन
ज्ञात हो कि बेंगलुरु टेस्ट में भारत को 8 विकेट से करारी हार का सामना कना पड़ा था। जिसके बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपिंयनशिप की रैंकिंग में नुकसान हुआ था। ऐसे में अब टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मुकाबले को जीतकर ना केवल सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेगी, बल्की WTC के पॉइंट्स टेबल में भी सुधार करने की कोशिश में रहेगी।
