Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केएल राहुल ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

KL Rahul: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने राजकोट में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 14, 2026 | 08:14 PM

केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

KL Rahul Breaks MS Dhoni’s Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में केएल राहुल ने इतिहास रच दिया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शतक लगाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल ने पूर्व विकेटकीपर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया।

राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में केएल राहुल ने शतकीय पारी खेलते पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के अलावा एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। राजकोट में वनडे में शतक बनाने वाले केएल राहुल पहले भारतीय बन गए हैं। राहुल ने 49वें ओवर में काइल जैमीसन की फुल टॉस गेंद पर छक्का लगाकर यह अपना आठवां वनडे शतक पूरा किया। कर्नाटक के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ 87 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पारी में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रन बनाकर नाबाद रहे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय विकेटकीपरों द्वारा टॉप 5 स्कोर (वनडे)

  • केएल राहुल – 112* राजकोट में (2026)
  • एमएस धोनी – 84* नेपियर में (2009)
  • पार्थिव पटेल – 56* चेन्नई में (2010)
  • राहुल द्रविड़ – 53* सेंचुरियन में (2003)
  • किरण मोरे – 42* बेंगलुरु में (1987)

पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे केएल राहुल ने बेहद संयम के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। शुरुआती छह गेंदों पर वह कोई रन नहीं बना सके, लेकिन सातवीं गेंद पर खाता खोलते ही उन्होंने खुद को क्रीज पर जमाने पर पूरा ध्यान दिया। जैसे ही वह सहज हुए, दूसरे छोर से विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए और टीम इंडिया एक मुश्किल दौर में पहुंच गई।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs AFG: फिर मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली, भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान

इधर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, उधर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, लाइव शो में एंकर ने तोड़ा TV, देखें वीडियो

हरभजन सिंह टीम इंडिया में बनेंगे नए कोच? भारत के गेंदबाजों की बदलेगी स्थिति, बोर्ड ने रखा प्रस्ताव!

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को करनी होगी मेहनत, वेस्टइंडीज ने दिया 196 रन का लक्ष्य

केएल राहुल ने संभाली पारी

ऐसे समय में राहुल ने जिम्मेदारी संभाली और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभालने का काम किया। दोनों के बीच 73 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने भारतीय पारी को स्थिरता दी। जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन राहुल ने अपना धैर्य नहीं खोया। इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। राहुल की समझदारी भरी बल्लेबाज़ी की बदौलत टीम इंडिया 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: केएल राहुल ने रचा इतिहास, वनडे में 2025 से ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल ने 10 पारियों में 469 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 93.8 का रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 2 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली खी। पिछले चार वनडे मुकाबले में केएल राहुल तीन बार नाबाद रहे हैं।

Kl rahul becomes 1st indian wicketkeeper to score a hundred against new zealand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2026 | 08:09 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team
  • KL Rahul

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.