सौरव गांगुली के साथ काम करने…प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान ने कही बड़ी बात, SA20 की शुरुआत आज से
Keshav Maharaj on Sourav Ganguly: SA20 लीग की शुरुआत आज 26 दिसंबर से हो रही है। प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने कोच सौरव गांगुली के साथ काम करने को लेकर उत्सुकता दिखाई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सौरव गांगुली और केशव महाराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Keshav Maharaj Excited to Work with Sourav Ganguly: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के 2025-26 संस्करण का आगाज आज 26 दिसंबर से हो रहा है। यह टूर्नामेंट का चौथा सीजन है। सीजन की शुरुआत से पहले नीलामी का आयोजन हुआ था, इसलिए इस बार टीमें बदली हुई दिखेंगी।
SA20 लीग की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को इस सीजन के लिए अपना नया कप्तान बनाया है। वहीं टीम के कोच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बनाया हैं। महाराज गांगुली के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। आइए जानते हैं, उन्होंने गांगुली के साथ काम करने को लेकर क्या कहा?
महाराज ने क्या कहा?
जियोस्टार प्रेस रूम में केशव महाराज ने कहा कि यह प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ मेरा पहला साल है। टीम के कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली और शॉन पोलॉक के रूप में दिग्गज क्रिकेटर मौजूद हैं। सौरव सर के साथ कुछ बातचीत हुई है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। टूर्नामेंट के दौरान उनका अनुभव टीम के काम आने वाला है। महाराज ने कहा कि प्रिटोरिया में काफी रन बनते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि आप बल्लेबाजों को अपना काम करने देना चाहते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर हमें विकेट निकालने के तरीके ढूंढने होंगे। हमें प्रतियोगिता शुरू होने का इंतजार है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक का टाइटल फाइनल, ‘दादा’ में राजकुमार राव निभाएंगे लीड रोल
ईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
गौतम गंभीर की ‘खूंखार’ इमेज पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, कहा- कठोर होने की जरूरत नहीं, वो…
महाराज इससे पहले डरबन सुपर जायंट्स के हिस्सा थे
केशव महाराज टूर्नामेंट के पहले सीजन से ही डरबन सुपर जायंट्स का हिस्सा थे, लेकिन नीलामी में वह प्रिटोरिया कैपिटल्स से जुड़े और उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया है। प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले सीजन का फाइनल खेला था जिसमें उन्हें सनराइजर्स इस्टर्न कैप के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद से टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है।
यह भी पढ़ें: 26 दिसंबर के दिन शेन वॉर्न ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने थे पहले गेंदबाज
केशव महाराज के नेतृत्व में टीम फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। महाराज ने लीग के पिछले तीन संस्करणों में 33 मैचों में 27 विकेट लिए हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स का पहला मुकाबला 27 दिसंबर को जोबर्ग सुपरकिंग्स के साथ खेला जाएगा। अब देखना होगा कि इस बार प्रिटोरिया कैपिटल्स कैसा प्रदर्शन करेगी। वहीं प्रिटोरिया कैपिटल्स को सौरव गांगुली से भी बहुत आस होगी कि वो टीम को बेहतर तरीके से चलाएं और टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
