ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने खोला राज, भारत के खिलाफ चाल हुई कामयाब; ऐसा करना ही था हमारा मकसद
इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर कैरी ओकीफे का कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जो प्लान बनाई थी वो कामयाब हुई। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को मानसिक तौर पर तोड़ने की रणनीति कारगर साबित हुई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलियाई टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हराकर सीरीज पर 10 साल बाद कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर कैरी ओकीफे का कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जो प्लान बनाई थी वो कामयाब हुई। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा को मानसिक तौर पर तोड़ने की रणनीति कारगर साबित हुई।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर कैरी ओफीके का मानना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मानसिक रूप से तोड़ने में ऑस्ट्रेलिया की पारंपरिक रणनीति कारगर साबित हुई। जिसके कारण भारतीय टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा ने 5 पारियों 31 रन बनाए। जिसमें हाईएस्ट स्कोर 10 रन था।
ओकीफे ने फॉक्स स्पोटर्स से कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम रोहित शर्मा को तोड़ने में कामयाब रही। लेकिव वो जसप्रीत बुमराह को नहीं तोड़ सके। वह बहुत अच्छा खेल रहा था। उन्होंने कहा कि पहला निशान बुमराह को ही बनाया गया। लेकिन बुमराह को तोड़ने में कामयाब नहीं रहे। जिसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा को निशाना बनाया और इस कदर तोड़ा कि वह फाइनल टेस्ट से खुद बाहर हो गए। उन्होंने कहा कि यह ऑस्ट्रेलिया की पुरानी रणनीति रही है। अगर वह विरोधी कप्तान को तोड़ देते हैं तो इससे उन्हें ताकत मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर आया कोच जयवर्धने का रिएक्शन, इन दो दिग्गजों की चोट को बताया हार का कारण
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
75 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2021-22 की सीरीज में अजिंक्य रहाणे को नहीं तोड़ सकी थी। पिछली बार अजिंक्य रहाणे पर उनका असर नहीं हुआ और भारत ने वह सीरीज जीती । लेकिन इस बार रोहित शर्मा को परेशान किया और सीरीज जीती। इसी तरह पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को मानसिक तौर पर तोड़ा और 3-0 से जीते। क्रेग ब्रेथवेट को निशाना बनाया और वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 -1 से ड्रॉ खेला। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई और सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की।
