-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rishabh Pant Paid Fees For Jyoti College Admission
ऋषभ पंत की दरियादिली, ज्योति को दिलाया कॉलेज में दाखिला, पूरा हुआ कर्नाटक की छात्रा का सपना
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Rishabh Pant helped Jyoti: ज्योति कर्नाटक के बागलकोट जिले के रबकवी गांव की रहने वाली हैं। ज्योति ने अपनी 12वीं कक्षा (II PUC) में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उनका सपना बीसीए की पढ़ाई करने का था।

ऋषभ पंत और ज्योति का परिवार (फोटो- सोशल मीडिया)
Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने नेक काम से लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, कर्नाटक की एक मेधावी छात्रा ज्योति कनाबूर मठ जो कि आर्थिक तंगी के कारण अपनी कॉलेज की फीस नहीं भर पा रही थी, उसकी मदद के लिए पंत ने आगे बढ़कर उदारता दिखाई। इस नेक कार्य ने न केवल ज्योति के सपनों को नया जीवन दिया, बल्कि पूरे देश में पंत की दरियादिली की चर्चा होने लगी है।
ज्योति कर्नाटक के बागलकोट जिले के रबकवी गांव की रहने वाली हैं। ज्योति ने अपनी 12वीं कक्षा (II PUC) में 83 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उसका सपना था कि वे बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन्स (बीसीए) की पढ़ाई करें, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण ज्योति के इस सपने पर ग्रहण लगा दिया। ज्योति के पिता का नाम तीर्थय्या है। वो गांव में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं और उनकी आय कॉलेज की फीस वहन करने के लिए पर्याप्त नहीं थी। इस मुश्किल घड़ी में ज्योति ने स्थानीय ठेकेदार अनिल हुनाशिकट्टी से मदद मांगी। अनिल ने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के जरिए ज्योति की स्थिति को ऋषभ पंत तक पहुंचाया।
पंत ने दिखाया बड़ा दिल
ज्योति की कहानी सुनकर पंत का दिल पसीज गया और उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। 17 जुलाई को पंत ने ज्योति के पहले सेमेस्टर की फीस, जो कि 40,000 रुपये है, वो सीधे जामखंडी के बीएलडीई कॉलेज के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस मदद ने ज्योति को न केवल अपनी पढ़ाई जारी रखने का मौका दिया, बल्कि उनके परिवार को भी एक नई उम्मीद दी। ज्योति ने अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने गलगली में अपनी 12वीं पूरी की और बीसीए करने का सपना देखा था। लेकिन हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। अनिल भैया ने मेरी मदद की और मेरी बात पंत तक पहुंचाई। उनकी इस मदद के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की वनडे कप्तानी जाएगी…शुभमन गिल संभालेंगे कमान, पूर्व दिग्गज की इस बात से मची हलचल
भगवान पंत को अच्छा स्वास्थ्य दें- ज्योति
पंत के इस बिना स्वार्थ के किए गए कार्य ने सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक, हर जगह उनकी तारीफ बटोरी है। यह पहली बार नहीं है जब पंत ने अपनी उदारता से लोगों का दिल जीता हो। इससे पहले भी वे कई जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। उनके इस कदम ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल क्रिकेट के मैदान पर, बल्कि मैदान के बाहर भी एक सच्चे हीरो हैं। ज्योति ने पंत के लिए दुआ मांगते हुए कहा, “भगवान पंत को अच्छा स्वास्थ्य दें और वे ऐसे ही जरूरतमंदों की मदद करते रहें।”
Rishabh pant paid fees for jyoti college admission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














