ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय टीम को BJP कर्नाटक ने किया सम्मानित, फोटो हुआ वायरल
Karnataka BJP president felicitates Team India: ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम को कर्नाटक भाजपा ने बेंगलुरु में सम्मानित किया। विजयेंद्र ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला ब्लाइंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Karnataka BJP president BY Vijayendra: कोलंबो में ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम इंडिया पहुंच गई है। कर्नाटक एयरपोर्ट पर टीम का भव्य स्वागत हुआ है। भारती महिला ब्लाइंड टीम ने केक काटकर जीत के सेलिब्रेट किया। इसके बाद भारतीय महिला टीम को कर्नाटक भाजपा ने सम्मानित किया।
रविवार को नेपाल को हराकर ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम को कर्नाटक पहुंचते ही बीजेपी कर्नाटक ने सम्मानित किय। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष और विधायक बी. वाई. विजयेंद्र ने भारतीय टीम की जीत को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि भारतीय टीम के सदस्य, जिन्होंने पहला ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा और देश का नाम रोशन किया, उन्हें आज बेंगलुरु में दिल से बधाई और गर्व के साथ सम्मानित किया गया। पूरा देश भारत की इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है, क्योंकि टीम ने फाइनल में नेपाल के खिलाफ सात विकेट से रोमांचक जीत हासिल करके विश्व चैंपियन का खिताब जीता।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में आया बुमराह-प्रसिद्ध का तूफान, इंग्लैंड 258 पर ढेर, RO-KO पर सबकी नजर
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में बाहरी चेहरों की भरमार, कांग्रेस ने लोकल लीडर्स पर लगाया दांव
ಅಂಧ ಮಹಿಳೆಯರ ಚೊಚ್ಚಲ T20 ವಿಶ್ವಕಪ್ ಗೆದ್ದು ಇತಿಹಾಸ ನಿರ್ಮಿಸಿ, ದೇಶಕ್ಕೆ ಕೀರ್ತಿ ತಂದುಕೊಟ್ಟಿರುವ ಭಾರತ ತಂಡದ ಸದಸ್ಯರನ್ನು ಬೆಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಇಂದು ಭೇಟಿ ಮಾಡಿ, ಹೃತ್ಪೂರ್ವಕವಾಗಿ ಅಭಿನಂದಿಸಿ, ಹೆಮ್ಮೆಯಿಂದ ಸನ್ಮಾನಿಸಲಾಯಿತು. ನೇಪಾಳ ವಿರುದ್ಧದ ಅಂತಿಮ ಹಣಾಹಣಿಯಲ್ಲಿ 7 ವಿಕೆಟ್ಗಳ ರೋಚಕ ಗೆಲುವು ಸಾಧಿಸಿ ವಿಶ್ವ ಚಾಂಪಿಯನ್ ಪಟ್ಟ… pic.twitter.com/YRhxlCKE5e — Vijayendra Yediyurappa (@BYVijayendra) November 25, 2025
विजयेंद्र ने कहा कि टीम के हर सदस्य ने देश को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए शारीरिक चुनौतियों को पार किया है और दुनिया को खेलों में भारत की महिलाओं की ताकत और आत्मविश्वास दिखाया है। उनका असाधारण दृढ़ संकल्प न केवल मिसाल है, बल्कि सभी के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत भी है। जीत कड़ी मेहनत, टीम वर्क और कमिटमेंट से मिली है।
यह भी पढ़ें: ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया, बेंगलुरु में हुआ भव्य स्वागत; देखें VIDEO
यह एक शानदार उपलब्धि है और इससे हमारे सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को ज़्यादा आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य मिलेगा। खास तौर पर, भारत ने पहले ब्लाइंड महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराकर जीत हासिल की, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उसके साथ यह कन्नड़ लोगों के लिए गर्व की बात है कि टीम की कप्तान दीपिका, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब जीता, कर्नाटक में पली-बढ़ीं हैं।
CABI के अध्यक्ष को भी किया गया सम्मानित
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर को सम्मानित किया गया।भारतीय ब्लाइंड महिला टीम द्वारा टी20 विश्व कप की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। देश के हर वर्ग से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं।
ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर
- श्रीलंका को 10 विकेट से हराया
- ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया
- नेपाल को 85 रन से हराया
- यूनाइटेड स्टेट्स को 10 विकेट से हराया
- पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
- सेमीफ़ाइनल: ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया
- फ़ाइनल: नेपाल को 7 विकेट से हराया (कोलंबो)
फाइनल मुकाबले का हाल
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए विमला रानी ने 26 रन बनाए, जबकि सरिता घिमिरे ने 35 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारत ने महज 12.1 ओवरों में मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए फुला सरेन ने नाबाद 44 रन बनाए, जबकि करुणा ने 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा, बसंती हांसदा ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।
