PSL में जड़ा विस्फोटक शतक, लेकिन ईनाम में मिला…फिर हुई पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में मुल्तान सुल्तान और कराची किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले खेला गया। इस मैच में कराची किंग्स के बल्लेबाज जेम्स विंग्स ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जेम्स विंग्स (फोटो सोर्स- कराची किंग्स)
स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उन्हें इस बार किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर रुख किया। पाकिस्तान सुपर लीग 2025 की टीम कराची किंग्स के लिए डेविड वार्नर कप्तानी कर रहे हैं। अपने पहले मैच में कराची किंग्स ने शानदार शुरुआत की है। इस मुकाबले में कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान के खिलाफ रोमांचक मैच अपने नाम किया। इसके अलावा पाकिस्तान सुपर लीग की सबसे बड़ा रन चेज कर मैच को अपने नाम किया।
इस मुकाबले में कराची किंग्स की तरफ से सबसे बड़ी पारी इंग्लैंड के घातक बल्लेबाज जेम्स विंस ने खेली। उन्होंने मुकाबले में मुल्तान-सुल्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया। इस शतक के साथ जेम्स विंग्स ने टी20 क्रिकेट मे अपना 7वां शतक भी पूरा किया। विंग्स की इस पारी के लिए उन्हें ‘मैन आफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया। इसके साथ ही वो अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। लेकिन इन सब में उनका पीएसएल के दौरान लगाया गया ये शतक यादगार बन गया।
विग्स को अवॉर्ड में मिला हेयर ड्रायर
इस शतक के यादगार बनने की वजह उनकी ये पारी नहीं बल्कि मैच के बाद मिलने वाला ईनाम है। कराची किंग्स के लिए PSL में शतक लगाने के बाद कराची किंग्स के इस बल्लेबाज को ईनाम के तौर पर बाल सुखाने वाला ‘हेयर ड्रायर’ मिला। गौरतलब है कि आईपीएल की तर्ज पर पीएसएल में भी ड्रेसिंग रूम मे अवॉर्ड दिया जाता है। इस दौरान कराची किंग्स ने ‘रिलेटेबल प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड देने की शुरुआत की है। टीम के मालिक ने मुकाबले के बाद ड्रेसिंग रूम में इस अवॉर्ड को देने का ऐलान किया। इस अवॉर्ड के लिए जेम्स विंग्स को चुना गया। फिर विंग्स को ईनाम के तौर पर हेयर ड्रायर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
टेस्ट के बाद अब T20 टीम की बारी, बाबर आजम की फिर हो सकती है कप्तानी में वापसी ! PCB की बड़ी तैयारी
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
PSL 2026: आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन? देखें वीडियो
James Vince is the Dawlance Reliable Player of the Match for his game-changing performance against the Multan Sultans! 💙❤️#YehHaiKarachi | #KingsSquad | #KarachiKings pic.twitter.com/PH2U9FQl5a — Karachi Kings (@KarachiKingsARY) April 13, 2025
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कराची किंग्स के लिए शतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज ही इस मैच के हीरो रहे। इस मुकाबले में कराची की नेशनल स्टेडियम की ये पिच बल्लेबाजी के लिहाज से काफी अच्छी थी। ये ही कारण था विंग्स को इसका पूरा फायदा मिला। उन्होंने मुकाबले के दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले। मुल्ताल-सुल्तान की तरफ से कराची किंग्स को 235 रनों का विशाल स्कोर मिला था। इस लक्ष्य को कराची किंग्स ने 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुकाबले की पहली पारी में मुल्तान सुल्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने शतक जड़ा।
