SA vs NZ: केन विलियमसन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने
चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बैटर केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19,000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले केन विलियमसन न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के स्टार बैटर केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 19,000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले केन विलियमसन न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने। केन विलियमसन ने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे सेमीफाइनल मुकाबले में हासिल किया।
गद्दाफी स्टेडियम में चल रहे मैच में विलियमसन को 27 रन की जरूरत थी और उन्होंने केशव महाराज द्वारा फेंके गए मैच के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19000 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के 16वें बल्लेबाज हैं।
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन
- केन विलियमसन – 19,000*
- रॉस टेलर – 18,199
- स्टीफन फ्लेमिंग – 15,289
- ब्रेंडन मैकुलम – 14,676
- मार्टिन गुप्टिल – 13,463
केन विलियमसन ने अपने 384वें इंटरनेशनल मुकाबले में और 440वीं पारी में 19,000 रनों का आंकड़ा पारा किया। वह सबसे तेज 19,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
BAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
BAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट
BAN vs NZ: ब्लेयर टिकनर के ‘चौके’ से जीता न्यूजीलैंड, बांग्लादेश को पहले वनडे में 26 रनों से हराया
सबसे तेज 19,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली (भारत) – 399 पारी
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 432 पारी
- ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 433 पारी
- केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 440 पारी
- जो रूट (इंग्लैंड) – 444 पारी
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 444 पारी
भारत के विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज हैं। उन्होंने अपनी 399वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में कोहली के बाद सचिन तेंदुलकर (432 पारी) और वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा (433) का नंबर आता है। इंग्लैंड के जो रूट और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने 444वीं पारी में अपना 19,000वां रन बनाया था।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| रैंक | खिलाड़ी | टीम/क्षेत्र | कुल रन |
|---|---|---|---|
| 1 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 34,357 |
| 2 | कुमार संगकारा | श्रीलंका, एशिया, ICC | 28,016 |
| 3 | विराट कोहली | भारत | 27,598 |
| 4 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया, ICC | 27,483 |
| 5 | महेला जयवर्धने | श्रीलंका, एशिया | 25,957 |
| 6 | जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका, ICC | 25,534 |
| 7 | राहुल द्रविड़ | भारत, एशिया, ICC | 24,208 |
| 8 | ब्रायन लारा | वेस्ट इंडीज, ICC | 22,358 |
| 9 | सनथ जयसूर्या | श्रीलंका, एशिया | 21,032 |
| 10 | शिवनारायण चंदरपॉल | वेस्ट इंडीज | 20,988 |
| 11 | जो रूट | इंग्लैंड | 20,724 |
| 12 | इंज़माम-उल-हक | पाकिस्तान, ICC, एशिया | 20,580 |
| 13 | एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका | 20,014 |
| 14 | रोहित शर्मा | भारत | 19,624 |
| 15 | क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज, ICC | 19,593 |
| 16 | केन विलियमसन | न्यूजीलैंड | 19,000* |
सेमीफाइनल मुकाबले में विलियमसन ने जडा शतक
केन विलियमसन ने इस मुकाबले में 102 रनों की पारी खेली। विलियमसन ने 94 गेंदों पर 10 चौका और 2 छक्कों के साथ अपना शतक पूरा किया। शतक के बाद वो जल्दी ही आउट हो गए। उनके शतक से न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में पहुंचते हुए दिख रही है।
