IND vs NZ Final: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, बीच मैच में टीम का दिग्गज खिलाड़ी हुआ बाहर
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बैटर ने शानदार शुरुआत की लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण 251 रन ही बना सके।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केन विलियमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बैटर ने शानदार शुरुआत की लेकिन लगातार विकेट गिरने के कारण 251 रन ही बना सके। पहली पारी के दौरान न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन चोटिल हो गए हैं।
विलियमसन ने भारत के खिलाफ फाइनल में 11 रन ही बना सके। फाइनल में विलियमसन कुलदीप का शिकार बने। कुलदीप ने खुद की गेंदबाजी पर कैच पकड़कर भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई थी। केन विलियमसन ने 14 गेंदों का सामना किया। इस दौरान विलियमसन ने 1 चौके लगाए।
बल्लेबाजी के समय चोटिल हुए केन विलियमसन
केन विलियमसन बल्लेबाजी करते समय चोटिल हो गए हैं और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की दूसरी पारी में फील्डिंग नहीं कर पाएंगे। उनकी जगह मार्क चैपमैन को फील्डिंग के लिए उतारा गया है। यह बड़ा झटका है क्योंकि न्यूजीलैंड को इस स्कोर का बचाव करते समय फील्डिंग के दौरान उनके अनुभव की जरूरत थी।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: अमेलिया केर का कप्तानी धमाका, न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में आयरलैंड को 4 रनों से दी मात
New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी
विरोधी से दोस्त बनने तक का सफर…विलियमसन के रिटायरमेंट पर कोहली का भावुक पोस्ट, जानें क्या कुछ कहा
इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बीच विलियमसन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाज हैं केन
डेरिल मिचेल का सबसे धीमा अर्धशतक
इस मैच में डेरिल मिचेल ने अपना अर्धशतक 91 गेंदों पर लगाया। 2011 के बाद से वनडे में न्यूजीलैंड के लिए दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के लिए दूसरा सबसे धीमा पचासा भी है।
डेरिल मिशेल ICC नॉकआउट में
- 72*(47) बनाम इंग्लैंड, अबू धाबी, टी20 विश्व कप 2021 SF
- 11(8) बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, टी20 विश्व कप 2021 फाइनल
- 53*(35) बनाम पाकिस्तान, सिडनी, टी20 विश्व कप 2022 SF
- 134 (119) बनाम भारत, मुंबई विश्व कप, CWC 2023 SF
- 49(37) बनाम दक्षिण अफ्रीका, लाहौर, CT 2025 SF
- 63 (101) बनाम भारत, दुबई, CT 2025 फाइनल
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
न्यूजीलैंड की पारी का हाल
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जिसमें विल यंग ने 15, रचिन रविंद्र ने 37, केन विलियमसन ने 11, डेरिल मिचेल ने 63, टॉम लेथम ने 14, ग्लेन फिलिप्स ने 34 और माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 53 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 2, वरुण चक्रवर्ती ने 2, मोहम्मद शमी ने 1 और रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाए।
