Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज बने
Jos Buttler: जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोस बटलर (फोटो-सोशल मीडिया)
Jos Buttler Create History: आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत में जोस बटलर (Jos Buttler) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरा करने का कारनामा अपने नाम किया।
जोस बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। इस पारी की बदौलत जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं बटलर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे इंग्लिश बल्लेबाज बने। बटलर से पहले यह मुकाम सिर्फ क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर ही हासिल कर सके हैं।
टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है, जिन्होंने 463 मुकाबलों में 144 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14,562 रन बनाए हैं। वहीं, पोलार्ड ने 735 मुकाबलों में 150 के स्ट्राइक रेट से 14,482 रन बनाए हैं। हेल्स के नाम 14,449 दर्ज हैं तो वॉर्नर ने 14,121 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
न्यू चंडीगढ़ में 29 मई का मौसम अपडेट डरावना, अगर RR बनाम GT मुकाबला रद्द हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?
अरुण धूमल का बड़ा बयान, IPL को लेकर BCCI का बड़ा मास्टरप्लान, अगले साल मार्च से मई तक नहीं होंगे मुकाबले?
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी कामयाबी का राज, जानिए गेंदबाजों के खिलाफ ‘Baby Boss’ का पूरा प्लॉन?
IPL 2026: ऐतिहासिक बना RR बनाम SRH मुकाबला, इस मामले में बन गया नया रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने मचाई तबाही
T20 में 14,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन |
|---|---|---|---|
| क्रिस गेल | वेस्ट इंडीज | 463 | 14,563 |
| किरोन पोलार्ड | वेस्ट इंडीज | 735 | 14,482 |
| एलेक्स हेल्स | इंग्लैंड | 528 | 14,449 |
| डेविड वार्नर | ऑस्ट्रेलिया | 436 | 14,121 |
| जोस बटलर | इंग्लैंड | 497 | 14,021* |
14 हजार रन पूरा करने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने Jos Buttler
बटलर टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के महज दूसरे बल्लेबाज हैं। बटलर से पहले यह कारनामा सिर्फ एलेक्स हेल्स की कर सके हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने 14 हजार रन 468वीं पारी में पूरे किए। बटलर सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम ही है। उन्होंने सिर्फ 423 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। वहीं, डेविड वॉर्नर ने 431 पारियों में 14 हजार रन पूरे किए थे।
यह भी पढे़ं: LSG vs GT: 21 करोड़ वाले निकोलस पूरन का बल्ला फिर रहा खामोश, क्या टीम से बाहर होंगे स्टार बल्लेबाज?
बटलर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अर्धशतकों का शतक भी लगाया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 11 चौके लगाए। बटलर इस फॉर्मेट में 8 शतक भी लगा चुके हैं। टी20 विश्व कप 2026 में बटलर रनों के लिए बुरी तरह से जूझते हुए नजर आए थे। बटलर 8 पारियों में सिर्फ 116 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 87 रन ही बना सके थे। हालांकि, बटलर का फॉर्म में आना गुजरात टाइटंस के लिए राहत भरी खबर है।
