जोस बटलर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL के इतिहास में सबसे तेज 4000 रन पूरे करने वाले…
आईपीएल में जोस बटलर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन बनाते ही 4000 रन पूरा किया। वो सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले आईपीएल इतिहास के चौथे खिलाड़ी बने हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर जोस बटलर ने आईपीएल में अपने 4000 रन पूरे किए। जोस बटलर 4000 रन पूरा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वो सबसे तेज 4000 रन पूरा करने वाले आईपीएल इतिहास के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
117वें आईपीएल मैच की 116वीं पारी में जोस बटलर ने 4000 रन पूरे किए। इस दौरान बटलर ने सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने केएल राहुल, क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। बटलर को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 12 रनों की जरूरत थी। उन्होंने जीशान अंसारी की गेंद यह कारनामा करके दिखाया।
आईपीएल में इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन
- जोस बटलर (MI/RR/GT) – 4000*
- जॉनी बेयरस्टो (PBKS/SRH) – 1589
- इयोन मोर्गन (KKR/KXIP/RCB/SRH) – 1405
- मोईन अली (CSK/KKR/RCB) – 1167
- लियाम लिविंगस्टोन (PBKS/RCB/RR) – 1026
- केविन पीटरसन (DC/RCB/RPS) – 1001
- सैम करन (CSK/PBKS) – 992
- बेन स्टोक्स (CSK/RPS/RR) – 935
- फिल साल्ट (DC/KKR/RCB) – 892
- जेसन रॉय (DC/GL/KKR/SRH) – 614
- रवि बोपारा (KXIP/SRH) – 531
सबसे तेज 4000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। केएल राहुल ने 105वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं गेल ने यह कारनामा 112 पारियों में और डेविड वॉर्नर ने 114वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
GT vs RCB: पाटीदार को आउट देने पर भड़के किंग कोहली, मैदान पर चौथे अंपायर से हुई जोरदार बहस, देखें वीडियो
GT vs RCB: गुजरात टाइटंस के सामने 155 रन पर ढेर हुई RCB, अर्शद खान ने 3 तो होल्डर-राशिद ने झटके 2-2 विकेट
आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन (पारी के हिसाब से)
- केएल राहुल (RCB/SRH/PBKS/LSG/DC) – 105
- क्रिस गेल (KKR/RCB/PBKS) – 112
- डेविड वार्नर (DC/SRH) – 114
- जोस बटलर (MI/RR/GT) – 116
- फाफ डु प्लेसिस (RPSG/CSK/RCB/DC) – 121
- विराट कोहली (RCB) – 128
आईपीएल के इतिहास में सबसे कम गेंदों में 4000 रन पूरा करने के मामले में जोस बटलर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बटलर ने 2677 गेंदों पर 4000 रन बनाए हैं। वहीं गेल ने 2653 गेंदों में 4000 रन का आंकड़ा पार किया, जबकि एबी डिविलियर्स को 2658 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। इस सूची में सूर्यकुमार यादव 2714 गेंदों के साथ चौथे नंबर पर हैं। वहीं 2809 गेंदों के साथ डेविड वॉर्नर पांचवें नंबर पर हैं।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन (गेंदों के हिसाब से)
- 2653 – क्रिस गेल (केकेआर/आरसीबी/पीबीकेएस)
- 2658 – एबी डिविलियर्स (डीसी/आरसीबी)
- 2677 – जोस बटलर (एमआई/आरआर/जीटी)
- 2714 – सूर्यकुमार यादव (एमआई/केकेआर)
- 2809 – डेविड वार्नर (डीसी/एसआरएच)
IPL 2025 में बटलर का शानदार प्रदर्शन
जोस बटलर आईपीएल के इस सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वो आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। जोस बटलर ने 10 मैचों में 470 रन बनाए। बटलर ने इस मैच में 64 रनों की पारी खेली।व
