आर्चर ने किया भारत को टॉर्चर, पंत का विकेट उखाड़ा और सुंदर का पकड़ा अतिसुंदर कैच
जोफ्रा आर्चर ने भारतीय टीम को बड़ा जख्म दिया है। उन्होंने पंत को बोल्ड करके और वाशिंगटन सुंदर का अपने गेंदबाजी में शानदार कैच पकड़कर आउट किया। जिसके बाद इंग्लैंड की टीम चार्ज हो गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोफ्रा आर्चर (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर को आउट करके भारत को बड़ा जख्म दिया है। पांचवें दिन के शुरुआत में आर्चर ने पंत को बोल्ड करके इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। उसके बाद आर्चर ने सुंदर का अतिसुंदर कैच पकड़कर भारत को दोहरा जख्म दिया।
पारी के 21वें ओवर आर्चर ने पंत को बोल्ड किया। ओवर की तीसरी गेंद पर ऋषभ पंत क्रीज से आगे निकलकर जोफ्रा आर्चर की गेंद को शानदार तरीके से सीधा मैदान के बीचों-बीच चौके के लिए मारते हैं। इसके बाद आर्चर ने अपनी लाइन-लेंथ में सुधार किया और स्टंप्स को निशाना बनाना शुरू किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर वह क्रीज के बाहर से गेंद फेंकते हैं, जो पहले अंदर की ओर आती है और फिर पिच पर गिरने के बाद बाहर की तरफ निकलती है। गेंद सीधे ऑफ स्टंप उड़ा देती है।
आर्चर बोल्ड करने के बाद पंत के पास पहुंचे और गुस्से में कुछ बोलते भी नजर आए। इस विकेट के बाद भारत की हालात खस्ता हो गई। आर्चर की शानदार गेंदबाजी का वीडियो आप यहां देख सकते हैं…
सम्बंधित ख़बरें
IPL में जोफ्रा आर्चर की खराब गेंदबाजी, 1 ओवर में लुटाए इतने एक्स्ट्रा रन कि बन गया इतिहास का सबसे बुरा रिकॉर्ड
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
जोफ्रा आर्चर ने तोड़ा युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड, इंग्लिश प्लेयर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए रचा दिया इतिहास
Stumps knocked back! 💥
And some chat 🗣
BIG wicket ☝ pic.twitter.com/JiJjkzJByX — England Cricket (@englandcricket) July 14, 2025
पंत को आउट करने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज और ज्यादा चार्ज हो गए। उसके बाद स्टोक्स ने केएल राहुल को पवेलियन भेज दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे वाशिंगटन सुंदर को जोफ्रा आर्चर ने आउट करके एक और सफलता दिलाई। जोफ्रा आर्चर ने 25वें ओवर में सुंदर को आउट किया।
यह भी पढ़ें: गिल ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
सुंदर का विकेट 25वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। आर्चर ने फुल लेंथ गेंद डाली, जो मिडल और लेग स्टंप की ओर की थी। सुंदर को यह गेंद खेलना पड़ा। सुंदर इस गेंद को जल्दी खेल गए और गेंद हवा में चली गई। जिसके बाद आर्चर ने अपने फॉलो थ्रू में गेंद को पकड़ लिया। उन्होंने दाई ओर डाइव मारते हुए यह शानदार कैच पकड़ा। इसके बाद भारतीय टीम और परेशानी में चली गई। आर्चर के कैच का वीडियो आप यहां देख सकते हैं…
You cannot do that Jofra Archer! Out of this world 😱 pic.twitter.com/mGNpgKPphl — England Cricket (@englandcricket) July 14, 2025
भारत ने 82 रन पर गंवाए 7 विकेट
भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स में मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही है। भारतीय टीम को 82 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवाने पड़े। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाए थे। उसके बाद सुबह के पहले घंटे के अंदर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए।
