जो रूट ने तोड़ा कैलिस और द्रविड़ का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने...

Joe Root Become 3rd Highest Run Scorer In Tests: जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है।
जो रूट ने तोड़ा कैलिस और द्रविड़ का रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने...
जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Joe Root Become 3rd Highest Run Scorer In Tests: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में जो रूट ने जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा मैनचेस्टर में किया।

दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ नागपुर में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रूट को द्रविड़ और कैलिस से आगे निकलने के लिए मौजूदा चौथे भारत-इंग्लैंड टेस्ट में 31 रनों की ज़रूरत थी, और उन्होंने तीसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में  यह उपलब्धि हासिल की।

द्रविड़ ने 1996 से 2012 तक कुल 164 टेस्ट खेले और कुल 13,288 रन बनाए। जबकि कैलिस ने 166 मैचों में 13,289 रन बनाने के बाद अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया। अब जो रूट इन दोनों से आगे निकल गए। अब उनकी नजरें पोंटिंग को पीछे छोड़ने पर है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

स्थान खिलाड़ी देश मैच रन
1 सचिन तेंदुलकर भारत 200 15,921
2 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 168 13,378
3 जो रूट इंग्लैंड 157 13,290*
4 जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 166 13,289
5 राहुल द्रविड़ भारत 164 13,288
6 एलिस्टर कुक इंग्लैंड 161 12,472
7 कुमार संगकारा श्रीलंका 134 12,400
8 ब्रायन लारा वेस्ट इंडीज 131 11,953
9 शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्ट इंडीज 164 11,867
10 महेला जयवर्धने श्रीलंका 149 11,814

मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा टेस्ट मैच रूट का 157वां टेस्ट मैच है। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 37 शतक और 66 अर्धशतक बनाए हैं। अब उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 13,290 रन हो गए हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। इस महान दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 1989 से 2013 तक भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले और 15,921 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 13,378 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए रूट को इस मैच में 120 रन बनाने होंगे।

टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने से पहले रूट ने मैनचेस्टर में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। रूट को 1000 रन के क्लब में शामिल होने के लिए 22 रनों की ज़रूरत थी और उन्होंने जसप्रीत बुमराह द्वारा फेंके गए इंग्लैंड की पहली पारी के 53वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की।

Navbharat Live
navbharatlive.com