जो रूट ने शतक जड़ते ही हासिल की उपलब्धि, टेस्ट में भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले..

Joe Root Score 12 Test 100s Against India: जो रूट ने शतक लगाते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो अब भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
जो रूट ने शतक जड़ते ही हासिल की उपलब्धि, टेस्ट में भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले..
जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Joe Root Score 12 Test 100s Against India: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ शतक जड़ते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा है।

भारत के खिलाफ अपना 34वां टेस्ट खेलते हुए जो रूट ने 12 शतक बनाए। इस शतक के साथ उन्होंने अपना 12वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में रूट का यह 38वां शतक है। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं। जो रूट ने 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे भारत-इंग्लैंड टेस्ट की पहली पारी में शतक (199 गेंदों पर 104 रन) बनाकर स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। स्टीव स्मिथ 24 टेस्ट मैचों में 11 शतकों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

खिलाड़ी टीम मैचों की संख्या शतक
जो रूट इंग्लैंड 34 12
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 24 11
गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज 18 8
विव रिचर्ड्स वेस्ट इंडीज 28 8
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 29 8

ओल्ड ट्रैफर्ड में जड़े शतक के साथ ही रूट के टेस्ट क्रिकेट में शतकों की संख्या 38 हो गई है और अब उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। संगकारा ने 2000 से 2015 तक श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट मैच खेले और 38 शतकों की मदद से 12,400 रन बनाए।

टेस्ट में सर्वाधिक शतक

खिलाड़ी टीम मैच रन शतक
सचिन तेंदुलकर भारत 200 15,921 51
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 166 13,289 45
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 168 13,378 41
जो रूट इंग्लैंड 157 13,269 38
कुमार संगकारा श्रीलंका 134 12,400 38

रूट के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 104 अर्धशतक और उससे ज़्यादा के स्कोर दर्ज हैं, जो सचिन तेंदुलकर के 119 अर्धशतकों के बाद दूसरे स्थान पर है। तेंदुलकर ने 1989 से 2015 तक भारत के लिए 200 टेस्ट खेले और 51 शतक और 68 अर्धशतक बनाए। दूसरी ओर, रूट के नाम 38 शतक और 66 अर्धशतक हैं।

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर

खिलाड़ी देश मैच 50+ स्कोर
सचिन तेंदुलकर भारत 200 119
जो रूट इंग्लैंड 157 104
जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका / ICC 166 103
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 168 103
राहुल द्रविड़ भारत / ICC 164 99

भारतीय टीम के खिलाफ अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा करने के बाद रूट अब रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे और खेल के पांच दिवसीय प्रारूप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनना चाहेंगे। पोंटिंग के 13,378 रनों के रिकॉर्ड को पार करने के लिए उन्हें पहली पारी में 20 रन और बनाने होंगे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। इस महान भारतीय बल्लेबाज़ ने 1989 से 2013 तक 200 टेस्ट मैच खेले और कुल 15,921 रन बनाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com