-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Joe Root Equals Alastair Cooks Unwanted Record Of Losing Most Away Tests In Australia
ऑस्ट्रेलिया में जो रूट का शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में एलिस्टर कुक और जेम्स एंडरसन की बराबरी की
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Joe Root Equals Alastair Cook's Unwanted Record: ऑस्ट्रेलिया में जो रूट ने टेस्ट में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 17 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 15 में हार मिली है।

जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)
Joe Root Losing Most Away Tests In Australia: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। तीन मुकाबले गंवाने के बाद इंग्लैंड ने एक बार फिर एशेज सीरीज को गंवा दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वो ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट में हार झेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
34 साल के जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में 17 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 17 मैचों में 15 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। रूट के नाम अब किसी दूसरे देश में सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड हो गया है।
रूट इसके साथ ही पूर्व इंग्लैंड टीम के साथी एलिस्टर कुक और जेम्स एंडरसन की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया ने 15-15 मुकाबले हारे हैं। लेकिन दोनों को कई मुकाबले में जीत भी मिली है। लेकिन जो रूट ने अब तक खेले गए मुकाबले में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज़्यादा टेस्ट मैच हारने वाले खिलाड़ी (गैर-ऑस्ट्रेलियाई)
| खिलाड़ी | देश | ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में हार (Defeats) |
|---|---|---|
| जो रूट (Joe Root) | इंग्लैंड | 15 |
| एलेस्टेयर कुक (Alastair Cook) | इंग्लैंड | 15 |
| जेम्स एंडरसन (James Anderson) | इंग्लैंड | 15 |
| जैक हॉब्स (Jack Hobbs) | इंग्लैंड | 14 |
| सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) | भारत | 14 |
| ब्रायन लारा (Brian Lara) | वेस्टइंडीज | 13 |
| विलफ्रेड रोड्स (Wilfred Rhodes) | इंग्लैंड | 12 |
| इयान बेल (Ian Bell) | इंग्लैंड | 11 |
| स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) | इंग्लैंड | 11 |
| राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) | भारत | 11 |
| विराट कोहली (Virat Kohli) | भारत | 11 |
| केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) | इंग्लैंड | 11 |
| एलेक स्टीवर्ट (Alec Stewart) | इंग्लैंड | 11 |
| बेन स्टोक्स (Ben Stokes) | इंग्लैंड | 11 |
| कोर्टनी वाल्श (Courtney Walsh) | वेस्ट इंडीज | 11 |
| बॉब विलिस (Bob Willis) | इंग्लैंड | 11 |
भारत के खिलाफ 13 दिसंबर 2012 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जो रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्हें पहली बार 2013 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ हो गया था। जो रूट जिस भी मुकाबले में खेले इस मुकाबले में इंग्लैंड का हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: WTC Points Table: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर, जानें भारत की स्थिति
उसके बाद जो रूट ने 2017-18 की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की कप्तानी की। इस दौरान इंग्लैंड की टीम को चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं उनकी कप्तानी में 2021-22 में इंग्लैंड की टीम ने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरे पर भी इंग्लैंड की टीम को चार हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला ड्रॉ रहा।
Joe Root के ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट मैचों का परिणाम
| तारीख | मैदान | परिणाम | मार्जिन | रूट के स्कोर |
|---|---|---|---|---|
| 21-24 नवंबर, 2013 | ब्रिस्बेन | हार | 381 रन | 2, 26* |
| 5-9 दिसंबर, 2013 | एडिलेड | हार | 218 रन | 15, 87 |
| 13-17 दिसंबर, 2013 | पर्थ (WACA) | हार | 150 रन | 4, 19 |
| 26-29 दिसंबर, 2013 | मेलबर्न | हार | 8 विकेट | 24, 15 |
| 23-27 नवंबर, 2017 | ब्रिस्बेन | हार | 10 विकेट | 15, 51 |
| 2-6 दिसंबर, 2017 | एडिलेड | हार | 120 रन | 9, 67 |
| 14-18 दिसंबर, 2017 | पर्थ (WACA) | हार | इनिंग्स और 41 रन | 20, 14 |
| 26-30 दिसंबर, 2017 | मेलबर्न | ड्रॉ | — | 61 |
| 4-8 जनवरी, 2018 | सिडनी | हार | इनिंग्स और 123 रन | 83, 58* |
| 8-11 दिसंबर, 2021 | ब्रिस्बेन | हार | 9 विकेट | 0, 89 |
| 16-20 दिसंबर, 2021 | एडिलेड | हार | 275 रन | 62, 24 |
| 26-28 दिसंबर, 2021 | मेलबर्न | हार | इनिंग्स और 14 रन | 50, 28 |
| 5-9 जनवरी, 2022 | सिडनी | ड्रॉ | — | 0, 24 |
| 14-16 जनवरी, 2022 | होबार्ट | हार | 146 रन | 34, 11 |
| 21-23 नवंबर, 2025 | पर्थ | हार | 8 विकेट | 0, 8 |
| 4-6 दिसंबर, 2025 | ब्रिस्बेन | हार | 8 विकेट | 138*, 15 |
| 17-21 दिसंबर, 2025 | एडिलेड | हार | 82 रन | 19, 39 |
Joe root equals alastair cooks unwanted record of losing most away tests in australia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














