Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

Jaydev Unadkat: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 01, 2025 | 07:53 AM

जयदेव उनादकट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jaydev Unadkat Creates History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जयदेव उनादकट इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जयदेव उनादकट ने सिद्धार्थ कौल को पीछे छोड़कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

जयदेव उनादकट ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए एक विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की। नीतीश राणा को आउट करके वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए है। इससे पहले उनादकट और कौल दोनों के नाम 120-120 विकेट थे। लेकिन एक विकेट लेते ही वो अब आगे निकल गए हैं।

उनादकट में IPL में हुआ था डेब्यू

कौल ने 87 मैचों में 18.25 की औसत से 120 विकेट लेकर अपना करियर खत्म किया। उनादकट के अब 83 मैचों में 6.79 की शानदार इकॉनमी से 121 विकेट हो गए हैं। खास बात यह है कि उनादकट का T20 डेब्यू आईपीएल 2010 में हुआ था, न कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में। उस मैच में उन्होंने 14 गेंदों पर 32 रन दिए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने खुद को साबित किया और 209 टी20 मैचों में 23.64 की औसत से 250 विकेट झटके हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी ने डुबोई लुटिया! दोनों स्टार्स हुए बुरी तरह फेल, टीम को मिली शर्मनाक हार

The Hundred Auction: मार्की प्लेयर्स की लिस्ट का हुआ ऐलान, हारिस रऊफ समेत 10 खिलाड़ी शामिल

IND vs ENG: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड! T20 WC में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बारिश आई तो क्या होगा? जानिए ICC के नियम और रिजर्व डे का पूरा गणित।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज़्यादा विकेट

  • जयदेव उनादकट: 121
  • सिद्धार्थ कौल: 120
  • पीयूष चावला: 113
  • लुकमान मेरीवाला: 108
  • चामा मिलिंद: 107

हैदराबाद के मीडियम पेसर चामा मिलिंद ही इस लिस्ट के एक्टिव खिलाड़ी में शामिल है। बाकी के गेंदबाजों ने अब संन्यास ले लिया है। मिलिंद ही जयदेव उनादकट के अलावा इस लिस्ट में अकेले सक्रिय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से हैदराबाद को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

अब बात करें दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच खेले गए मुकाबले की, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन किया। यश धुल ने 30 गेंदों पर 47 रन, राणा ने 76 रन, आयुष बदोनी ने 25 गेंदों पर 33 रन, विकेटकीपर अनुज रावत ने 8 गेंदों में 17 रन और हिम्मत सिंह ने 6 गेंदों में 18 रन की मदद से दिल्ली ने 207/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें: वो अंडर-19 विश्व विजेता कप्तान, जिन्होंने गांगुली को लॉर्ड्स में जश्न मनाने पर किया था मजबूर

लक्ष्य का पीछा करते हुए, सौराष्ट्र के ओपनर विश्वराज जडेजा और विकेटकीपर हार्विक देसाई ने पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की, लेकिन देसाई को सुयश शर्मा ने आउट कर दिया। इसके बाद सौराष्ट्र का स्कोर 117/4 हो गया। फिर पार्श्वराज राणा और रुचित अहीर ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े, लेकिन राणा के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद अहीर और लकीराज वाघेला ने छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि, सौराष्ट्र की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 197 रन ही बना सकी। सुयश शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट झटके, जिससे दिल्ली ने मैच जीतने में सफलता प्राप्त की।

 

Jaydev unadkat become highest wicket taker in syed mushtaq ali trophy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2025 | 07:48 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Domestic Cricket
  • Syed Mushtaq Ali Trophy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.