जसप्रीत बुमराह ने वसीम अकरम को पछाड़ कर रचा इतिहास, SENA देशों में ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बुमराह ने अब तक 32 मुकाबले में 147 विकेट चटकाए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के बेन डकेट का विकेट लेकर एक बड़ा कारनामा किया। बुमराह ने पारी के शुरुआत में जैक क्रॉली को चलता किया। उसके बाद बुमराह ने बेन डकेट को बोल्ड करके भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इस विकेट के साथ बुमराह ने सेना देशों में 147 विकेट पूरे कर लिए।
SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में बुमराह ने 32 मैचों में 147 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वो SENA देशों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने महान पाकिस्तानी गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम SENA देशों में खेले गए 32 टेस्ट मैचों में 146 विकेट को पीछे छोड़ दिया। अब वसीम अकरम दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
SENA देशों में सबसे ज़्यादा टेस्ट विकेट (एशियाई गेंदबाज़ों द्वारा)
- जसप्रीत बुमराह – 147*
- वसीम अकरम – 146
- अनिल कुंबले – 141
- इशांत शर्मा – 130
- मुथैया मुरलीधरन – 125
5 जनवरी 2018 को केपटाउन के न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बुमराह ने अब तक इंग्लैंड की धरती पर खेले गए 10 टेस्ट मैचों में 39 विकेट लिए हैं और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 12 टेस्ट मैचों में उन्होंने 64 बल्लेबाजों को आउट किया है। बुमराह ने न्यूजीलैंड में दो टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने छह विकेट लिए हैं और दक्षिण अफ्रीका में खेले गए आठ टेस्ट मैचों में उनके नाम 38 शिकार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
IND vs ENG 1st ODI: एजबेस्टन में पहुंचे थे MS धोनी और साक्षी, मैच का उठाया लुत्फ; कृति सेनन ने भी बढ़ाया हौसला
IND vs ENG: पहले वनडे में इंग्लैंड चित, शुभमन गिल के तेवरों ने उड़ाए होश; बोले- 320 का टारगेट भी कम पड़ता
SENA देशों में बुमराह का प्रदर्शन
| देश | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े |
|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 12 | 64 | 6/33 |
| इंग्लैंड | 10 | 39 | 5/64 |
| न्यूजीलैंड | 2 | 6 | 3/62 |
| दक्षिण अफ्रीका | 8 | 38 | 6/61 |
भारत 471 रन पर ऑल आउट
पहली पारी में भारत ने कुल 471 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ी में कुछ ख़ास नहीं कर पाए। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग ने चार-चार विकेट चटकाए। उसके अलावा ब्रायडन कार्स ने एक और शोएब बशीर ने एक विकेट चटकाए।
