इंग्लैंड की सरजमीं पर जसप्रीत बुमराह का नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की धरती पर तीन बार पांच विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 10 मैचों में हासिल किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
लीड्स: दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड में तीन बार पांच विकेट हॉल लेकर बड़ा कारनामा कर दिया है। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने हेडिंग्ले, लीड्स में 83 रन देकर पांच विकेट चटकाए।
इंग्लैंड में कुल 9 भारतीय गेंदबाजों ने दो बार पांच विकेट चटका है। लेकिन बुमराह ने 10 मैचों में तीन बार पांच विकेट लेकर कीर्तिमान रच दिया। बुमराह ने भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में नौ टेस्ट और इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट (2021 में, WTC फाइनल) खेले हैं। बुमराह ने इंग्लैंड में अब तक 42 विकेट चटकाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक पांच विकेट हॉल (टेस्ट में)
| खिलाड़ी का नाम | मैच खेले | विकेट | कितने बार किया 5 विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन |
|---|---|---|---|---|
| जसप्रीत बुमराह | 9 | 42 | 3 | 5/64 |
| चेतन शर्मा | 2 | 16 | 2 | 6/58 |
| मोहम्मद निस्सार | 4 | 18 | 2 | 5/93 |
| लाला अमरनाथ | 3 | 13 | 2 | 5/96 |
| भुवनेश्वर कुमार | 5 | 19 | 2 | 6/82 |
| सुरेन्द्र नाथ | 5 | 16 | 2 | 5/75 |
| विनू मांकड़ | 6 | 20 | 2 | 5/101 |
| भगवत चंद्रशेखर | 9 | 31 | 2 | 6/38 |
| इशांत शर्मा | 14 | 48 | 2 | 7/74 |
| कपिल देव | 13 | 43 | 2 | 5/125 |
बुमराह ने 2018 सीरीज के दौरान नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड में भारत के लिए अपना पहला पांच विकेट लिया और 2021 में उन्होंने एक बार फिर ट्रेंट ब्रिज में एक पारी में इंग्लैंड के पांच बल्लेबाजों को आउट किया और अब बुमराह ने हेडिंग्ले में पांच विकेट लेकर सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Malaysian Cricket Association का बड़ा ऐलान, डेव व्हाटमोर को मिली अहम जिम्मेदारी
सोनी पर दिखेगा Asian Games 2026 का रोमांच, 16 दिनों में खेला जाएगा 41 खेल; जानें कब से शुरू होगा यह महाकुंभ
आखिर क्यों पहले ओवर में हार्दिक पांड्या को आई Jasprit Bumrah की याद, कप्तान ने राज से उठाया पर्दा
पूर्व अफगानी तेज गेंदबाज Shapoor Zadran की हालत नाजुक, गंभीर बीमारी HLH के चलते ICU में भर्ती
इंग्लैंड में बुमराह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े (टेस्ट में)
- 19 ओवर में 5/64 (नॉटिंघम, 2021)
- 24.4 ओवर में 5/83 (लीड्स, 2025)
- 29 ओवर में 5/85 (नॉटिंघम, 2018)
- 20.4 ओवर में 4/46 (नॉटिंघम, 2021)
- 15 ओवर में 3/33 (लॉर्ड्स, 2021)
- 20 ओवर में 3/46 (साउथेम्प्टन, 2018)
- 19 ओवर में 3/68 (बर्मिंघम, 2022)
- 30 ओवर में 3/83 (द ओवल, 2018)
- 22 ओवर में 2/27 (द ओवल, 2021)
- 12.2 ओवर में 2/37 (नॉटिंघम, 2018)
एंडरसन ने इंग्लैंड में 6 बार पांच विकेट लिए है भारत के खिलाफ
इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बुमराह अब केवल जेम्स एंडरसन (6) और एलेक बेडसर (4) से पीछे हैं, जबकि इयान बॉथम और गुब्बी एलन ने इंग्लैंड में भारत के खिलाफ तीन-तीन बार पांच विकेट लिए थे।
