Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कपिल व जहीर के क्लब में हुए शामिल, बनाया ये रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत कम गेंदबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर एक कैलेंडर ईयर में 50 से अधिक विकेट हासिल किए हैं। जसप्रीत बुमराह ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Dec 06, 2024 | 04:33 PM

ख्वाजा का विकेट लेने के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह

Follow Us
Follow Us:

एडिलेड : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एक कैलेंडर वर्ष में 50 से अधिक विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाजों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत कम गेंदबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर एक कैलेंडर ईयर में 50 से अधिक विकेट हासिल किए हैं। जसप्रीत बुमराह ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। इसके पहले यह उपलब्धि केवल कपिल देव और जहीर खान को हासिल थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के एक कैलेंडर में 50 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

सम्बंधित ख़बरें

IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड

10 जून का इतिहास: भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल की

Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान

  • 74 विकेट- कपिल देव (1979)
  • 75 विकेट-कपिल देव (1983)
  • 51 विकेट- जहीर खान (2002)
  • 50 विकेट- जसप्रीत बुमराह (2024)

तेज गेंदबाज कपिलदेव ने यह कारनामा अपने टेस्ट करियर में दो बार किया था। कपिल देव ने सबसे पहले 1979 में 74 विकेट हासिल करके एक साल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे। उसके बाद 1983 में उन्होंने एक साल में 75 विकेट हासिल किया और अपना ही रिकॉर्ड सुधारा।

खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

वहीं अगर इस क्लब में पहुंचने वाले दूसरे गेंदबाज की बात की जाए तो यह उपलब्धि केवल जहीर खान ही हासिल कर पाए हैं, जिन्होंने 2002 में 51 विकेट हासिल करके कपिल देव के साथ इस रिकॉर्ड में शामिल होने की कोशिश की। अब एक बार फिर इस क्लब में जसप्रीत बुमराह का नाम आया है, जिन्होंने 2024 में 50 विकेट हासिल कर लिया है।

बार्डर गावस्कर ट्रॉफी की और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें..

साथ ही साथ ध्यान देने वाली बात यह है कि जसप्रीत बुमराह इन सभी गेंदबाजों में सबसे बेहतरीन औसत के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। जिन 17 भारतीय गेंदबाजों में 50 से अधिक विकेट हासिल करने का कारनामा कर दिखाया है, उनमें जसप्रीत बुमराह का औसत सबसे बेहतर है। उन्होंने 15.14 की औसत 50 विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है।

Jaspreet bumrah taken 50 wickets in a calendar year joined kapil and zaheer club

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2024 | 04:25 PM

Topics:  

  • Border-Gavaskar Trophy
  • India vs Australia
  • Kapil Dev

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.