Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SRH vs RR: IPL 2025 में ईशान किशन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सीजन के दूसरे मैच में ही रचा इतिहास

सनराइजर्स हैदरबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल 2025 में ईशान किशन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Mar 23, 2025 | 07:51 PM

ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: सनराइजर्स हैदरबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने एक शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। आईपीएल 2025 में ईशान किशन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ईशान ने 45 गेंदों पर शतक बनाकर यह कारनामा किया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।

हैदराबाद के लिए अपना पहला मुकाबला खेलते हुए ईशान ने शतक बनाया। हैदराबाद के लिए डेब्यू करते हुए शतक बनाकर ईशान ने अपना निशान छोड़ दिया है। मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया था। ईशान ने भी बता दिया कि वो क्यों खास है।

45 गेंदों में लगाया IPL का पहला शतक

आईपीएल के 18वें सीजन के दूसरे मैच में सनराइजर्स ने पहले बैटिंग की और उसकी ओर से एक बार फिर ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ने 3 ओवर में ही 45 रन कूट दिए थे। चौथे ओवर में अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान बल्लेबाजी करने आए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भी आते ही ट्रेविस हेड के साथ मिलकर राजस्थान के गेंदबाजों को रिमांड में ले लिया। हेड ने तो अपने ही अंदाज में सिर्फ 31 गेंदों में 67 रन कूटे लेकिन ईशान भी पीछे नहीं रहे। ईशान ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगली 20 गेंदों में शतक तक पहुंचकर इतिहास रच दिया।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आईपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली टीम

  • 287/3 – SRH बनाम RCB, बेंगलुरु, 2024
  • 286/6 – SRH बनाम RR, हैदराबाद, आज*
  • 277/3 – SRH बनाम MI, हैदराबाद, 2024
  • 272/7 – KKR बनाम DC, विशाखापत्तनम, 2024
  • 266/7 – SRH बनाम DC, दिल्ली, 2024
  • 263/5 – RCB बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी

सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बनाए। हैदराबाद के सभी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। अभिषेक शर्मा 11 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद ट्रेविस हेड का विकेट 130 रनों पर गिरा। हेड 67 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद नीतीश रेड्डी 30 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद हेनरिक क्लासेन 34 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन एक छोर पर ईशान किशन डटे रहे और गेंदबाजों की जमकर खातिदारी की। ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 106 रन बनाए। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे ने 3 और तीक्षणा ने 2 विकेट चटकाए।

Ishan kishan scored first century against rajasthan royals in ipl 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2025 | 05:29 PM

Topics:  

  • IPL
  • Ishan Kishan
  • Sunrisers Hyderabad

सम्बंधित ख़बरें

1

IPL 2026 मेगा ऑक्शन का बड़ा खेला! 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आउट, देखें पर्स में हैं कितने करोड़?

2

ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन 30 करोड़ में बिके, IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये कैसे हो गया?

3

ईशान किशन और रजत पाटीदार की टीमों के बीच हुआ कांटे की टक्कर, देखें दिल थाम देने वाला आखिरी ओवर

4

IPL 2026: आयुष म्हात्रे पर संजय बांगर ने दिया बड़ा बयान, कहा CSK के लिए किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.