Ishan Kishan को टीम से निकला लेकिन दिल से नहीं, मैच के बाद नीता अंबानी ने किया मां की तरह प्यार; वारयल होने लगा PHOTO
नीता अंबानी ने मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे ईशान किशन को मां की तरह प्यार किया। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ईशान किशन और नीता अंबानी (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 ईशान किशन के लिए अच्छा नहीं जा रहा है। ईशान ने सीजन की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज से की थी। लेकिन उसके बाद उनके बल्ले का रंग फीका पड़ गया। आईपीएल के 33वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 4 विकटे से गंवा दिया।
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद भावुक हो गए। मुकाबला खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तब ईशान सीधे मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता अंबानी के पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए उन्हें नमस्ते कहा। इस पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस इसे ‘आईपीएल का सबसे भावुक पल’ बता रहे हैं।
Ishan Kishan was everyone's fav in Mumbai Indians. pic.twitter.com/aUXKLWiXfB — R A T N I S H (@LoyalSachinFan) April 17, 2025
सम्बंधित ख़बरें
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
गौरतलब है कि ईशान किशन सात साल तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे है। लेकिन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद हैदराबाद ने उन्हें बड़ी रकम में टीम में शामिल किया, लेकिन अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है।
शतक बनाने के बाद ऐसा रहा है प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक लगाने के बाद, ईशान के बल्ले से रन निकलना जैसे बंद हो गया है। उनके हाल के स्कोर देखें तो 0, 2, 2, 17, 9* और 2 रन है। जिससे SRH के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा है। टीम अब तक सात में से सिर्फ दो मैच जीत पाई है। ऐसे में चर्चा है कि फ्रेंचाइज़ी उन्हें ड्रॉप कर रविचंद्रन स्मरन को मौका दे सकती है।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हार्दिक पांड्या के साथ बिताया वक्त
गुरुवार को हुए मुकाबले में भी ईशान मात्र 2 रन पर आउट हो गए, और उन्हें पूर्व MI खिलाड़ी विल जैक्स ने स्टंप आउट किया। मैच के बाद वह हार्दिक पांड्या से भी बातचीत करते देखे गए। जिनके साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस में लंबा वक्त बिताया था।
Captain Hardik Pandya with Ishan Kishan. ❤️ pic.twitter.com/Zg3nBSYw6s — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 17, 2025
ईशान का खराब दौर सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है। 2023 के अंत से ही उनका करियर मुश्किल में है। उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया और नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I मैच के बाद उन्हें भारतीय टीम में शामिल भी नहीं किया गया।
