विदर्भ ने जीता ईरानी कप का खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट; 62 सीजन में किसका रहा दबदबा

Full List of Irani Cup Winners: ईरानी कप 2025 के खिताब पर विदर्भ की टीम ने कब्जा जमा लिया है। इस खिताब के साथ विदर्भ ने तीसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। देखें ईरानी कप के विजेताओं की पूरी लिस्ट।
विदर्भ ने जीता ईरानी कप का खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट; 62 सीजन में किसका रहा दबदबा
ईरानी कप 2025 का विजेता (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Irani Cup 2025: बीसीसीआई द्वारा आयोजित ईरानी कप 2025 का खिताब विदर्भ ने अपने नाम किया। विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को 93 रनों से हराकर तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। विदर्भ ने अब तक तीन बार रणजी ट्रॉफी जीती है और हर बार इसके बाद ईरानी कप भी अपने नाम किया है।

2018-19 के बाद इस साल एक बार फिर विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और इसके बाद ईरानी कप में भी शानदार जीत दर्ज की। बीसीसीआई के इतिहास में अब तक कुल 62 सीजन में ईरानी कप का आयोजन हो चुका है। इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज़्यादा दबदबा रेस्ट ऑफ इंडिया का रहा है, जिसने 32 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

बॉम्बे/मुंबई की टीम 17 बार ट्रॉफी जीतकर दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर कर्नाटक की टीम है। जिसने इस ट्रॉफी को 5 बार अपने नाम किया है। वहीं विदर्भ इस बार ईरानी कप का खिताब जीतकर इस लिस्ट में तीन ट्रॉफी के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यहां देखें ईरानी कप के विजेताओं की पूरी लिस्ट...

ईरानी कप के विजेताओं की लिस्ट

वर्ष विजेता उपविजेता
1959-60 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1962-63 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1963-64 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1965-66 बॉम्बे, रेस्ट ऑफ इंडिया (साझा) -
1966-67 रेस्ट ऑफ इंडिया बॉम्बे
1967-68 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1968-69 रेस्ट ऑफ इंडिया बॉम्बे
1969-70 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1970-71 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1971-72 रेस्ट ऑफ इंडिया बॉम्बे
1972-73 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1973-74 रेस्ट ऑफ इंडिया बॉम्बे
1974-75 कर्नाटक रेस्ट ऑफ इंडिया
1975-76 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1976-77 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1977-78 रेस्ट ऑफ इंडिया बॉम्बे
1978-79 रेस्ट ऑफ इंडिया कर्नाटक
1979-80 रेस्ट ऑफ इंडिया, दिल्ली (साझा) -
1980-81 दिल्ली रेस्ट ऑफ इंडिया
1981-82 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1982-83 रेस्ट ऑफ इंडिया दिल्ली
1983-84 कर्नाटक रेस्ट ऑफ इंडिया
1984-85 रेस्ट ऑफ इंडिया बॉम्बे
1985-86 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1986-87 रेस्ट ऑफ इंडिया दिल्ली
1987-88 हैदराबाद रेस्ट ऑफ इंडिया
1988-89 तमिलनाडु रेस्ट ऑफ इंडिया
1989-90 दिल्ली रेस्ट ऑफ इंडिया
1990-91 रेस्ट ऑफ इंडिया बंगाल
1991-92 हरियाणा रेस्ट ऑफ इंडिया
1992-93 रेस्ट ऑफ इंडिया दिल्ली
1993-94 रेस्ट ऑफ इंडिया पंजाब
1994-95 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1995-96 बॉम्बे रेस्ट ऑफ इंडिया
1996-97 कर्नाटक रेस्ट ऑफ इंडिया
1997-98 मुंबई रेस्ट ऑफ इंडिया
1998-99 कर्नाटक रेस्ट ऑफ इंडिया
1999-00 रेस्ट ऑफ इंडिया कर्नाटक
2000-01 रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई
2001-02 रेस्ट ऑफ इंडिया बड़ौदा
2002-03 रेलवे रेस्ट ऑफ इंडिया
2003-04 रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई
2004-05 रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई
2005-06 रेलवे रेस्ट ऑफ इंडिया
2006-07 रेस्ट ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश
2007-08 रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई
2008-09 रेस्ट ऑफ इंडिया दिल्ली
2009-10 रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई
2010-11 रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई
2011-12 रेस्ट ऑफ इंडिया राजस्थान
2012-13 रेस्ट ऑफ इंडिया राजस्थान
2013-14 कर्नाटक रेस्ट ऑफ इंडिया
2014-15 कर्नाटक रेस्ट ऑफ इंडिया
2015-16 रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई
2016-17 रेस्ट ऑफ इंडिया गुजरात
2017-18 विदर्भ रेस्ट ऑफ इंडिया
2018-19 विदर्भ रेस्ट ऑफ इंडिया
2022-23 रेस्ट ऑफ इंडिया मध्य प्रदेश
2023-24 रेस्ट ऑफ इंडिया सौराष्ट्र
2024-25 मुंबई रेस्ट ऑफ इंडिया
2025-26 विदर्भ रेस्ट ऑफ इंडिया

किस टीम ने कितनी बार जीती है ईरानी कप की ट्रॉफी

  1.  रेस्ट ऑफ इंडिया – 32 बार
  2.  बॉम्बे / मुंबई – 17 बार बॉम्बे: 14 बार मुंबई: 3 बार
  3.  कर्नाटक – 5 बार
  4.  विदर्भ – 3 बार
  5.  रेलवे – 2 बार
  6.  दिल्ली – 2 बार
  7.  तमिलनाडु – 1 बार
  8.  हरियाणा – 1 बार
  9.  हैदराबाद – 1 बार

मुकाबले का हाल

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए ईरानी कप 2025 में विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 342 रन बनाए। जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम 214 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर विदर्भ को 128 रनों की बढ़त मिली।

वहीं विदर्भ ने दूसरी पारी में 267 रन बनाए। पहली पारी की बढ़त के आधार पर विदर्भ का कुल स्कोर 395 रन हो गया। 396 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया 267 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। विदर्भ ने 93 रनों से यह खिताब अपने नाम किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com